Udhayanidhi Stalin Detained: एक्ट्रेस त्रिषा पर टिप्पणी मामले में बढ़ा विवाद, उदयनिधि स्टालिन हिरासत में

तमिलनाडु में एक सार्वजनिक सभा के दौरान अभिनेत्री त्रिशा का नाम लेकर नारेबाजी हुई। इसके बाद उदयनिधि स्टालिन की कथित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Udhayanidhi Stalin Detained

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अगस्त 4, 2026

Udhayanidhi Stalin Detained: दक्षिण भारत की राजनीति और सिनेमा जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की करीबी मित्र और मशहूर अभिनेत्री त्रिषा (Trisha) पर कथित तौर पर की गई एक विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद डीएमके नेता और राज्य में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन भारी विवादों में घिर गए हैं। बढ़ते राजनीतिक दबाव और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया है, जिससे राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

Azamgarh Accident: यूपी के आजमगढ़ में बड़ा हादसा, पोल से टकराने के बाद

क्या है पूरा मामला और कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह पूरा घटनाक्रम तमिलनाडु के तंजावुर (Thanjavur) जिले का है, जहां कावेरी जल विवाद (Cauvery Water Dispute) को लेकर एक विशाल विरोध सभा का आयोजन किया गया था। इस विरोध सभा को संबोधित करते हुए डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विजय पर तीखा हमला बोल रहे थे।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर तमिलनाडु को एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ, जबकि मुख्यमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं।

भाषण के दौरान लगे नारे और उदयनिधि की टिप्पणी

जब उदयनिधि स्टालिन मंच से भाषण दे रहे थे, तभी सभा में मौजूद भीड़ में से कुछ लोगों ने अचानक “त्रिशा… त्रिशा…” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

भीड़ की तरफ से बार-बार अभिनेत्री का नाम लिए जाने पर उदयनिधि अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। इसके बाद उन्होंने माइक पर जो टिप्पणी की, उसे कई लोगों और राजनीतिक दलों ने अभिनेत्री त्रिषा की तरफ सीधा इशारा करते हुए दोहरे अर्थ वाली और बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी के रूप में लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके बाद देश भर में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

राजनीतिक सरगर्मी और विरोध प्रदर्शन

उदयनिधि स्टालिन की इस अमर्यादित टिप्पणी के सामने आने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल आ गया है:

बीजेपी का आक्रामक रुख: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बयान को महिलाओं का अपमान करार देते हुए उदयनिधि स्टालिन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पार्टी नेताओं का कहना है कि एक सार्वजनिक मंच पर किसी महिला कलाकार के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

TVK नेताओं का कड़ा ऐक्शन: इसके अलावा, तमिल वेत्री कषगम (TVK) और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उदयनिधि के खिलाफ कड़े शब्दों में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

विवाद के तूल पकड़ने और विभिन्न महिला संगठनों तथा राजनीतिक दलों के भारी विरोध के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने और बढ़ते आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया है।

इस घटना के बाद से तमिलनाडु के कई हिस्सों में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। एक तरफ जहां डीएमके समर्थक इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल इसे महिला गरिमा के हनन का बड़ा मामला बताते हुए उदयनिधि के इस्तीफे और सख्त सजा की मांग पर अड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में यह विवाद राज्य की राजनीति को और अधिक गरमाने वाला है।

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया तेज, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर; जानें कब