सिरसा में हनीट्रैप में 16 लाख की वसूली पर महिला सहित दो गिरफ्तार

सिरसा. शहर थाना पुलिस ने हनीट्रैप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपितों को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि नौ नवंबर 2025 को महावीर कालोनी की गली नंबर चार निवासी शिवकुमार ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर पूजा नामक महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि आपका परिचित हिसार के डाटा गांव निवासी राजेश कुमार मेरे

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सिरसा.

शहर थाना पुलिस ने हनीट्रैप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपितों को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि नौ नवंबर 2025 को महावीर कालोनी की गली नंबर चार निवासी शिवकुमार ने शिकायत दी थी।

उन्होंने बताया था कि करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर पूजा नामक महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि आपका परिचित हिसार के डाटा गांव निवासी राजेश कुमार मेरे पास आया है और वह आपसे मिलना चाहता है। इसके बाद पीड़ित को सुरखाब चौक पर बुलाया। कमरे में बंद कर बना लिया वीडियो, फिर लगे धमकाने पीड़ित के अनुसार बाद में उसे आटो मार्केट बुलाकर एक अनजान मकान में ले जाया गया, जहां पहले से एक अन्य महिला मौजूद थी। दोनों महिलाओं ने उसे बैठा लिया और कपड़े उतरवा दिए। इसी दौरान एक युवक आया और उसका वीडियो बनाने लगा।

थोड़ी देर बाद दो अन्य युवक भी पहुंचे, जिन्होंने मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। आरोपितों ने उसका मोबाइल छीनकर 20 लाख रुपये की मांग की और राशि न देने पर वीडियो परिवार को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि 10 नवंबर 2025 को आरोपितों ने फ्लाईओवर के नीचे से पीड़ित का अपहरण कर लिया और लगातार पैसे देने का दबाव बनाते रहे।

इस दौरान पीड़ित का एटीएम कार्ड छीनकर 25 हजार रुपये निकलवा लिए तथा उसके प्लाट के कागजात जबरन लेकर सरकारी रेट पर बेचकर कुल 16 लाख 61 हजार रुपये की वसूली की गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हांसी के डाटा गांव निवासी राजेश कुमार, बाजेकां गांव निवासी दलबीर सिंह तथा एक महिला को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

Leave a Comment

2