Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में 2 नए खुलासे, पति समर्थ सिंह का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में 7 दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे पति समर्थ सिंह की पूछताछ से 2 बड़े खुलासे हुए हैं।

Twisha Sharma Case

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 24, 2026

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले (Twisha Sharma Case) में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी पति समर्थ सिंह से पूछताछ और मृतका के आखिरी मोबाइल चैट्स से दो बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। इन खुलासों ने इस पूरे मामले की कड़ियों को और उलझा दिया है, वहीं दूसरी तरफ ससुराल पक्ष पर शक का दायरा बेहद गहरा कर दिया है।

आरोपी पति समर्थ सिंह ने पुलिस को बताया है कि घटना से ठीक पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी, जबकि मृतका के मायके पक्ष और भाई ने 12 मई की उस खौफनाक रात की पूरी कहानी बयां की है।

Sansad Ratna Awards 2026: जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और श्रीकांत शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा ‘संसद रत्न’ सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

पहला खुलासा

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी पति समर्थ सिंह ने माना कि मौत से पहले उसका ट्विशा के साथ अजमेर यात्रा (Ajmer Trip) को लेकर गंभीर विवाद और झगड़ा हुआ था। इसके अलावा जांच में यह बात भी सामने आई है कि बीते 17 अप्रैल को जब ट्विशा की प्रेग्नेंसी (गर्भावस्था) कंफर्म हुई थी, तो उसके बाद से ही उसका बर्ताव पूरी तरह बदल गया था। ट्विशा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भयंकर मानसिक तनाव से गुजर रही थी।

चैट में बयां किया था दर्द

ट्विशा ने इस तनाव और ससुराल की प्रताड़ना के बारे में अपने मोबाइल चैट पर अपनी मां को भी खुलकर बताया था। उसने मां को भेजे मैसेजेस में लिखा था कि ससुराल का माहौल बेहद खराब और दमघोंटू है। ट्विशा ने अपनी मां से गुजारिश करते हुए लिखा था, “यहाँ मेरा दम घुट रहा है, प्लीज आप लोग तुरंत आकर मुझे यहाँ से ले जाएं।”

दूसरा खुलासा: ‘समर्थ कमरे में आ गया है…’ कहकर कटा था आखिरी फोन

ट्विशा शर्मा के भाई और भारतीय सेना (Indian Army) में मेजर हर्षित शर्मा ने 12 मई की रात की खौफनाक दास्तां बयां की है। मेजर हर्षित के मुताबिक 12 मई की रात करीब 10 बजे ट्विशा ने अपनी मां को फोन किया था और रोते हुए अपनी आपबीती सुना रही थी। लेकिन अचानक उसने घबराते हुए यह कहकर फोन काट दिया कि— “समर्थ कमरे के अंदर आ गया है।” इसके बाद मायके वालों ने ट्विशा और समर्थ दोनों के फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। कई घंटों के सन्नाटे के बाद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह का फोन आया, जिन्होंने बेहद ठंडे तरीके से कहा कि ट्विशा सांस नहीं ले पा रही है और उसकी मौत हो चुकी है।

हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पति गिरफ्तार

ट्विशा की मौत के तुरंत बाद आरोपी पति समर्थ सिंह फरार हो गया था। कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने और सरेंडर के आदेश के बाद समर्थ ने शुक्रवार को जबलपुर में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

वह पहले जबलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा, लेकिन तकनीकी कारणों से कोर्ट ने उसका सरेंडर स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उसने जबलपुर पुलिस थाने में जाकर सरेंडर किया, जहाँ से भोपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी समर्थ को पुलिस की 7 दिनों की रिमांड पर सौंप दिया है, जहाँ उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

सास को मिली जमानत

इस मामले में समर्थ की मां और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को कोर्ट से गिरफ्तारी से पहले की जमानत (Anticipated Bail) मिल गई है। हालांकि, गिरिबाला पर पुलिस के नोटिसों को लगातार नजरअंदाज करने और बहू की मौत की जांच में बिल्कुल भी सहयोग न करने का गंभीर आरोप है।

जांच सूत्रों का बड़ा दावा

पुलिस और कोर्ट के सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि न तो पति समर्थ सिंह को अपनी पत्नी की मौत का कोई दुख है और न ही सास गिरिबाला सिंह के चेहरे पर कोई गम। दोनों का पुलिस के सामने अड़ियल रवैया और यह असामान्य बर्ताव ही उन्हें सबसे बड़े शक के दायरे में खड़ा कर रहा है।

दहेज प्रताड़ना और 20 लाख के शेयर्स का दबाव

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने दामाद समर्थ सिंह, सास गिरिबाला और अन्य ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि ट्विशा पर मायके से 20 लाख रुपये के शेयर ट्रांसफर करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। दहेज की इस मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। वहीं, ट्विशा के दोस्तों ने भी उसके आखिरी मैसेजेस का हवाला देते हुए अंदेशा जताया है कि वह ससुराल में खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थी और उसकी संदिग्ध मौत के पीछे कोई बड़ी साजिश है।

NEET Row: नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का आर-पार का एलान; पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा