Kumkum Bhagya Actor Sanchita Ugale Death: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, सूने घर में हुआ दर्दनाक अंत

मनोरंजन जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'कुमकुम भाग्य' और विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'छावा' में काम कर चुकीं 30 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले ने नालासोपारा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मामले की जांच जारी है।

Kumkum Bhagya Actor Sanchita Ugale Death

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 15, 2026

Kumkum Bhagya Actor Sanchita Ugale Death: मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री संचिता उगले ने महज 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अचोले पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले उनके आवास पर संचिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस अचानक और अप्रत्याशित घटना से पूरी टीवी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक गहरे सदमे और शोक में डूबे हुए हैं।

सीलिंग फैन से लटकी मिलीं एक्ट्रेस संचिता उगाले

पुलिस प्रशासन द्वारा साझा की गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री संचिता उगले नालासोपारा के अचोले गांव स्थित अपने फ्लैट में माता-पिता और एक छोटी बहन के साथ रहती थीं। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे उनकी 15 वर्षीय बहन अंजलि किसी काम से घर से बाहर गई हुई थीं और माता-पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे। इसी सूनेपन के बीच, शाम 6:30 से 7:30 बजे के दौरान संचिता ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन (छत के पंखे) से साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बहन के वापस लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी महानगरपालिका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

‘छावा’ और ‘कुमकुम भाग्य’ से बनाई थी पहचान

महज 30 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाली संचिता उगले ग्लैमर जगत का एक जाना-पहचाना और उभरता हुआ चेहरा थीं। उन्होंने विक्की कौशल स्टारर चर्चित फिल्म “छावा” में ताराबाई का बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया था, जबकि फिल्म “दिलवाली दूल्हा ले जाएगी” में वह ‘सुकून’ के रोल में नजर आई थीं। फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी उनका सिक्का चलता था; उन्होंने टीवी के बेहद लोकप्रिय धारावाहिकों “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” में अपनी शानदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई थी।

जांच में जुटी अचोले थाना पुलिस

संचिता के इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह क्या थी, यह अब तक पूरी तरह से रहस्य बना हुआ है। पुलिस को घटनास्थल से या उनके शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। अचोले पुलिस ने फिलहाल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रहा है।

परिजनों और करीबियों से पूछताछ जारी

घटना के बाद से संचिता उगले के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अचोले पुलिस स्टेशन की टीम अब अभिनेत्री के माता-पिता, उनकी बहन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके करीबी दोस्तों व सह-कलाकारों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस उनके कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स और निजी जिंदगी को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह पिछले कुछ समय से किसी मानसिक तनाव, व्यक्तिगत परेशानी या पेशेवर दबाव से गुजर रही थीं।