धर्मांतरण के आरोप पर जबलपुर में बवाल, बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से लालच देकर मतांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता मौके पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जबलपुर.

आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जा रहा है कि संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से लालच देकर मतांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। संगठन के नेताओं ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मौके से दो महिलाओं तथा एक पुरुष को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों संदेहियों से मामले के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अभी मामले की जांच प्रारंभिक स्तर पर है और सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जांच में प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की निगरानी
वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।

2