Donald Trump PC On War: Iran झुकेगा नहीं America रुकने को तैयार नहीं! Trump की एक रात में ईरान को तबाह करने की धमकी

पश्चिम एशिया में संघर्ष के 38वें दिन तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने तय समय सीमा तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला, तो अमेरिका एक ही रात में उसके ऊर्जा और परिवहन ढांचे को तबाह कर देगा। वहीं, ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर जवाबी हमले की तैयारी पूरी कर ली है।

Donald Trump PC On War:

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 7, 2026

Donald Trump PC On War: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के 38वें दिन हालात पहले से ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर बड़े हमले की धमकी दी है।उन्होंने ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाने की बात कही ईरान में इजराइल और अमेरिका की ओर से किए जा रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई से हालात गंभीर हैं इसका असर तेल बाजार पर भी पड़ रहा है।

पश्चिम एशिया में चरम पर पहुंचा तनाव

इस बीच ईरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि,उसके बुनियादी ढांचे पर किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि,ईरानी सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है।

IRGC की इजराइल-अमेरिका को चेतावनी

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि,स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब पहले जैसा नहीं रहेगा और क्षेत्र में नया समुद्री व्यवस्था लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।ईरानी संसद में जहाजों पर शुल्क और अमेरिका-इजरायल से जुड़े जहाजों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

तेहरान हवाई हमले में 13 लोगों की मौत

संघर्ष के बीच तेहरान के पास एक रिहायशी इमारत पर हवाई हमले में 13 लोगों की मौत हो गई,जबकि शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आसपास भी हमले की खबर है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने हाइफा पर मिसाइल दागी,जिसमें दो लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर इस तनाव का असर दिख रहा है।OPEC+ के आठ देशों ने मई में उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है लेकिन चेतावनी दी है कि,क्षेत्र में हमले और समुद्री मार्गों में बाधा से वैश्विक आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ सकता है।

एक ही रात में ईरान को तबाह करने की धमकी

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि,अगर ईरान समझौता करने में विफल रहता है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के महत्वपूर्ण मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य तय समय सीमा से पहले नहीं खोला जाता है तो अमेरिका एक ही रात में ईरान को तबाह कर सकता है।

ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को किया खारिज

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय समयानुसार कल सुबह साढ़े पांच बजे तक समझौते पर निर्णय की समयसीमा तय की है। व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि,यदि जलडमरूमध्य बंद रहता है तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा और परिवहन ढांचे को निशाना बना सकता है।हालांकि ईरान ने युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्तावों को खारिज कर दिया है और शत्रुता समाप्त करने, पुनर्निर्माण सहायता और प्रतिबंध हटाने की मांग की है।राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो देशों सहित सहयोगी देशों की आलोचना की और कहा कि,होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।