गंगा बैराज के पास दर्दनाक विमान हादसा, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश में पायलट-को-पायलट की मौत

कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर् में गुरुवार को एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है. रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. प्लेन क्रैश की यह दुर्घटना कानपुर के गंगा बैराज के पास हुई है।  जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गर्ग एविएशन का था. गुरुवार को गंगा बैराज के पास यह विमान हादसे का शिकार हो गया. कानपुर के नत्था खेड़ा इलाके में गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश होने की सूचना इलाके के लोगों ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर् में गुरुवार को एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है. रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. प्लेन क्रैश की यह दुर्घटना कानपुर के गंगा बैराज के पास हुई है। 

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गर्ग एविएशन का था. गुरुवार को गंगा बैराज के पास यह विमान हादसे का शिकार हो गया. कानपुर के नत्था खेड़ा इलाके में गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश होने की सूचना इलाके के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी. हादसे की सूचना पाकर कानपुर के चीफ फायर अफसर भी मौके पर पहुंच गए। 

फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही इमरजेंसी सर्विस कानपुर नगर की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. क्रैश एयरक्राफ्ट के मलबे से दो लोगों को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया. दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों ही ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और को-पायलट बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि गर्ग एविएशन का यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग उड़ान पर था. इसी दौरान नत्था खेड़ा इलाके में हादसे का शिकार हो गया. हादसे के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है. रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं। 

कानपुर में हुए ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश की Aircraft Accident Investigation Bureau यानी AAIB जांच करेगा कि हादसे की वजह क्या थी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. डीजीसीए के तीन अधिकारी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. तीन अधिकारियों की यह टीम संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय का काम करेगी। 

2