Toyota Urban Cruiser Ebella: टोयोटा ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella पेश की है। यह कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है क्योंकि अब वह पेट्रोल और हाइब्रिड वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और कीमत का ऐलान जल्द ही होने वाला है। आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक कार की खासियतें।
2nm चिप का कमाल: अश्विनी वैष्णव की यह कामयाबी भारत को सेमीकंडक्टर महाशक्ति बना पाएगी?
नया इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और साइज
Urban Cruiser Ebella को एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। हालांकि इसमें फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) नहीं दिया गया है। इसकी लंबाई 4285mm, व्हीलबेस 2700mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 185mm है। साइज के मामले में यह Maruti Suzuki eVitara के करीब है, लेकिन टोयोटा ने इसे ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश डिजाइन दिया है।
बैटरी ऑप्शन और परफॉर्मेंस

इस SUV में दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। पहला 49kWh LFP बैटरी पैक है, जो 144hp की पावर देता है। दूसरा 61kWh LFP बैटरी पैक है, जिसमें 174hp की पावर मिलती है। दोनों ही वेरिएंट में 189Nm का टॉर्क दिया गया है, जिससे ड्राइविंग स्मूद और दमदार रहती है।
iPhone का सबसे सस्ता मॉडल लॉन्च को तैयार, इन 4 बड़े बदलावों के साथ जानें कब और कितनी होगी कीमत
लंबी रेंज
Ebella की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है। 61kWh बैटरी पैक के साथ कंपनी 543 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है, जबकि 49kWh बैटरी वेरिएंट में 440 किलोमीटर की रेंज मिलती है। ये आंकड़े ARAI द्वारा सर्टिफाइड हैं, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए भरोसेमंद बनाते हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी

टोयोटा ने इस SUV को आधुनिक फीचर्स से लैस किया है। इसमें ADAS, सिंगल पेन सनरूफ, 360° कैमरा, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 10.1-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और JBL साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 7 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।
Bharat Taxi App: कितना सस्ता होगा Bharat Taxi का किराया? एक क्लिक में जानें सारी बातें
वेरिएंट, रंग और स्कीम
Urban Cruiser Ebella को तीन वेरिएंट – E1, E2 और E3 में उतारा गया है। इसे 9 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी इसमें 60% बायबैक स्कीम और BAAS (Battery as a Service) विकल्प भी दे रही है। साथ ही, इसमें 8 साल की बैटरी वारंटी दी जा रही है।










