Toxic Release Date: साउथ सुपस्टार Yash की जानी-मानी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जहां इसका सीधा मुकाबला ‘धुरंधर 2’ से होने वाला था। हालांकि अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
बताते चलें कि, खुद यश ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रही तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया गया है। मेकर्स का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में फिल्म को रिलीज करना सही नहीं होगा। अब यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना बनाई गई है, ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
प्रभास–प्रशांत नील की जोड़ी फिर मचाएगी इतिहास, ‘सालार 2’ की शूटिंग पर आया सबसे बड़ा अपडेट
अब जून में होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश
मार्च में रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ से टकराव अब टल गया है, लेकिन नई रिलीज डेट के साथ फिल्म को एक और बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल जून में पहले से ही दो और बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें पहली फिल्म है Varun Dhawan की रोमांटिक एंटरटेनर ‘है जवानी तो इश्क होना है’। इसके अलावा मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh की एक नई फिल्म भी लगभग इसी समय रिलीज होने की खबर है, हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है।
चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे यश

आपको बता दें कि, यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वो 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF: Chapter 2 में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म के बाद से ही उनके फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म का बजट भी काफी बड़ा बताया जा रहा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह एक भव्य और हाई-स्केल प्रोजेक्ट होगा।
अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर
फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Geetu Mohandas ने किया है। फिल्म में यश के साथ कई लोकप्रिय अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। मुख्य कलाकारों में Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi और Tara Sutaria शामिल हैं।










