Toxic First Song Out: रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ की फाइनल रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो गया है। इस गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं, लेडी सुपरस्टार नयनतारा की गैंगस्टर लुक में झलक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

Toxic First Song Out

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जुलाई 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Toxic First Song Out: सिनेमाप्रेमियों के बीच इन दिनों अगर किसी फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज है, तो वह है कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’। जैसे-जैसे इस बिग बजट पैन-इंडिया मूवी की रिलीज का वक्त नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे निर्माता-निर्देशक फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए नए-नए अपडेट्स साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब फिल्म का बहुप्रतीक्षित पहला गाना ‘तबाही’ (Tabaahi Song) आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है।

‘तबाही’ सॉन्ग आउट

बताते चले कि, फिल्म के निर्माताओं ने काफी इंतजार के बाद ‘टॉक्सिक’ (Toxic Movie) का पहला धमाकेदार म्यूजिक ट्रैक ‘तबाही’ दर्शकों के बीच पेश कर दिया है। पूर्व में इस गाने के फर्स्ट लुक पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और विवाद हुआ था, जिसके बाद फिल्म की रिलीज की तारीखों में हुए बदलाव के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब इस गाने को बड़े स्तर पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी पांच प्रमुख भारतीय भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है।

यश-कियारा की इंटीमेट केमिस्ट्री

इस नए म्यूजिकल वीडियो में केजीएफ फेम अभिनेता यश और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी के बीच बेहद क्लोज और सिजलिंग रोमांटिक केमिस्ट्री (Romantic Chemistry) देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म के ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस गाने को सूफी संत रूमी के एक बेहद खूबसूरत कोटेशन के साथ शेयर किया गया है। इस गाने में केवल रोमांस ही नहीं, बल्कि साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा की एक दमदार झलक भी देखने को मिली है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह फिल्म में किसी खतरनाक गैंगस्टर गैंग का मुख्य हिस्सा हो सकती हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का धमाका

कई बार प्रदर्शन की तारीखों में फेरबदल और कानूनी अड़चनों का सामना करने के बाद आखिरकार मेकर्स ने इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की फाइनल रिलीज डेट (Toxic Release Date) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह महात्वाकांक्षी फिल्म आगामी 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में एक साथ रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के साथ-साथ हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।

2