Toxic Movie 2026: टॉक्सिक में यश का रोल और फिल्म का क्लाइमेक्स, फैंस के लिए बड़ा अपडेट

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का सिनॉप्सिस और क्लाइमेक्स सामने आ गया। फिल्म 1940-1970 के गोवा में क्राइम और पावर ड्रामा दिखाएगी। यश का किरदार दमदार और खतरनाक है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से क्लैश करेगी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 19, 2026

Toxic Movie 2026: सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown-Ups इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में शामिल है। इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और यह मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब तक मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर, टीज़र और कैरेक्टर प्रोफाइल जारी किए हैं। जैसे-जैसे रिलीज़ डेट करीब आ रही है, फिल्म का सिनॉप्सिस भी सामने आ गया है, जिससे फैंस को यश के किरदार और कहानी की पूरी जानकारी मिल गई है।

The Kerala Story 2 Controversy: ‘द केरला स्टोरी 2’ पर भड़के सीएम विजयन, क्या फिर होगा फिल्म पर बैन?

यश का किरदार और फिल्म का प्लॉट

UAE के डिस्ट्रीब्यूटर Fars Films ने अपनी वेबसाइट पर फिल्म का पूरा प्लॉट साझा किया है। फिल्म 1940 और 1970 के दशक के बीच गोवा में सेट की गई है। आधिकारिक सिनॉप्सिस के अनुसार, “टॉक्सिक एक खतरनाक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें फीकी पड़ती कॉलोनियल परछाइयों और बढ़ते क्राइम सिंडिकेट की कोस्टल ज़मीन पर एक आदमी खून, डर और धोखे से अपना साम्राज्य बनाता है।” कहानी में यह दिखाया गया है कि पावर आसानी से नहीं मिलती, इसे छीना जाता है और हमेशा पैसा मांगती है। जैसे-जैसे स्मगलिंग और अपराध का दायरा बढ़ता है, वफ़ादारी पर शक और पेरानोइया बढ़ती है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि अंत में किसी बाहरी ताकत से ज्यादा खतरनाक चीज़ उसके अंदर की खाई होती है।

फिल्म को 18+ टीबीसी रेटिंग दी गई है, जो यह संकेत देती है कि यह फिल्म मुख्य रूप से एडल्ट ऑडियंस के लिए है।

Dhurandhar 2 Runtime: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का रनटाइम खुलासा, जानें रिलीज डेट

फिल्म की प्रोडक्शन जानकारी

फिल्म की प्रोडक्शन जानकारी
फिल्म की प्रोडक्शन जानकारी

‘टॉक्सिक’ यश की 19वीं फिल्म है और यह उनके ब्लॉकबस्टर KGF franchise के बाद पहली नई फिल्म है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसे KVN Productions और Monster Mind Creations के तहत प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम किरदारों में नजर आएंगी।

रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 के साथ क्लैश करेगी, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अली खान और राकेश बेदी अहम रोल निभा रहे हैं। इस क्लैश से बॉक्स ऑफिस पर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। फैंस यश के किरदार और फिल्म के ऐक्शन-थ्रिलर एलिमेंट्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

O Romeo Box Office Collection: वर्किंग डे में भी चमकी ‘ओ रोमियो’, शाहिद कपूर की फिल्म ने की दमदार कमाई