पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नंदनवन जंगल सफारी का किया निरीक्षण

रायपुर. छात्रों से साझा किए विद्यार्थी जीवन के अनुभव पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी का दौरा कर पर्यटन सुविधाओं और वन्यजीव संरक्षण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी भ्रमण में आए छात्रों से संवाद कर प्रेरणादायी अनुभव साझा किए। मंत्री   अग्रवाल ने नंदनवन जंगल सफारी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पर्यटन संभावनाओं का मूल्यांकन किया। यह स्थल न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर प्रबंधन और आधुनिक सुविधाओं के निर्देश

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

छात्रों से साझा किए विद्यार्थी जीवन के अनुभव

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी का दौरा कर पर्यटन सुविधाओं और वन्यजीव संरक्षण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी भ्रमण में आए छात्रों से संवाद कर प्रेरणादायी अनुभव साझा किए। मंत्री   अग्रवाल ने नंदनवन जंगल सफारी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पर्यटन संभावनाओं का मूल्यांकन किया। यह स्थल न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर प्रबंधन और आधुनिक सुविधाओं के निर्देश दिए।

छात्रों के साथ आत्मीय संवाद

इस अवसर पर जंगल सफारी भ्रमण पर आए पीएम   राजा सर्वेश्वरदास शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, राजनांदगांव और गुरुकुल विद्यालय, भाटापारा के छात्रों से संवाद किया। मंत्री ने अपने विद्यार्थी जीवन के रोचक किस्से सुनाए और सभी को मेहनत, अनुशासन व उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। मंत्री   अग्रवाल ने कहा कि नंदनवन जंगल सफारी राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल बनेगा, जो राज्य में पर्यावरण जागरूकता और शैक्षिक यात्राओं को बढ़ावा देगा।

Leave a Comment

2