टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन छोड़ने के दिए संकेत, ‘ब्रांड न्यू डे’ बन सकती है आखिरी फिल्म

फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता टॉम हॉलैंड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो फैंस के लिए चौंकाने वाली है।   पीटर के किरदार को कहेंगे अलविदा? अभिनेता टॉम हॉलैंड स्पाइडर मैन सीरीज की चार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। मगर हाल ही में एम्पायर मैगजीन से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, 'अगला किरदार चाहे माइल्स मोरालेस हो, स्पाइडर-ग्वेन हो, स्पाइडर-वुमन हो या ऐसा ही कोई और, मैं उसके अगले अध्याय की

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता टॉम हॉलैंड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो फैंस के लिए चौंकाने वाली है।  

पीटर के किरदार को कहेंगे अलविदा?
अभिनेता टॉम हॉलैंड स्पाइडर मैन सीरीज की चार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। मगर हाल ही में एम्पायर मैगजीन से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, 'अगला किरदार चाहे माइल्स मोरालेस हो, स्पाइडर-ग्वेन हो, स्पाइडर-वुमन हो या ऐसा ही कोई और, मैं उसके अगले अध्याय की नींव रखने में अपना योगदान देना चाहूंगा। मैं नहीं जानता कि किस तरह मैं इसमें शामिल रहूंगा। मगर स्पाइडर मैन के किरदार को किसी और को सौंपने के बारे में सोच रहा हूं।'

आखिरी बार निभाएंगे स्पाइडर मैन के किरदार?
इसके साथ ही ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' की रिलीज अब टॉम हॉलैंड और स्पाइडर मैन फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए खास हो गई है। टॉम के इस बयान से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस फिल्म में वो आखिरी बार स्पाइडर मैन और पीटर पार्कर के रूप में दिखाई देगें।
टॉम ने साल 2016 में 'कैप्टन अमेरिका' से मार्वल की दुनिया में कदम रखा था। अब तक उन्हेंने तीन बार स्पाइडर-मैन फिल्मों में अभिनय किया है।

जुलाई में रिलीज होगी फिल्म
‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर मार्च में रिलीज किया गया था। फिल्म में टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडाया और मार्क रफ्लो भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है।
इस बार फिल्म की कहानी इसी नाम की एक कॉमिक से प्रेरित होगी। इसके साथ ही ये स्पाइडर मैन सीरीज की पिछली फिल्म 'नो वे होम' से आगे की कहानी बयां करेगी। यह 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2