Aaj Ka Mausam: दिल्ली में न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री तक लुढ़का, अगले 5 दिनों तक घने कोहरे और बारिश का अनुमान

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और 21 जनवरी तक मौसम ठंडा रहने का अनुमान है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 16, 2026

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। 16 जनवरी की सुबह दिल्ली-नोएडा में घना कोहरा छाया रहा, हालांकि बाद में धूप निकल आई। इसके बावजूद शीत लहर ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 21 जनवरी तक मौसम का यही हाल रहने वाला है।

Weather Update: अगले 3 दिनों में बदलेगा 6 राज्यों का मौसम, यूपी और दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में मौसम का हाल

Weather Update
दिल्ली में न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री तक लुढ़का

दिल्ली में धुंध और शीत लहर ने मिलकर लोगों को बेहाल कर दिया है। बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी नीचे है। सुबह के समय पालम जैसे क्षेत्रों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई। गुरुवार और शुक्रवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रातों में गिनी गई। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

कोहरे और ठंड का असर

IMD ने बताया कि 21 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने और घना कोहरा बने रहने की संभावना है। शीत लहर के चलते ठिठुरन का असर लगातार बना रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को सुबह और रात के समय ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिन उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में करीब 125 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है। केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव होगा।

किन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update
दिल्ली में न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री तक लुढ़का

IMD ने ताजा मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए कई राज्यों में बारिश और शीत लहर का अलर्ट जारी किया है—

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: 16 से 21 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना।

पंजाब: 18 से 20 जनवरी के बीच हल्की बारिश।

हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 18-19 जनवरी को हल्की बारिश।

राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा: अगले दो दिन शीत लहर का असर।

उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार: अगले पांच दिन घना कोहरा छा सकता है।

Weather Update: यूपी में फिर लौटेगी ठिठुरन, अगले 48 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी