Aaj Ka Rashifal: 21 मार्च दिन शनिवार को ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है। जहाँ कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और करियर में बड़ी तरक्की मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ जातकों को लेन-देन और स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
Chaitra Navratri Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के आसान उपाय, जानें पूजा विधि और आरती समय
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। पिता की सलाह आपके काम आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करने से अभी आपको बचना होगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग बैंगनी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
वृषभ राशि

कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया होने वाला है, मनचाहा मुनाफा मिलेगा। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग फिरोजी
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
मिथुन राशि

आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, काम काज की अधिकता रहेगी। अपने मन की बात आप किसी खास से कह सकते हैं। कानूनी मामलों में पड़ने से अभी आपको बचना होगा। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग लाल
उपाय गायत्री मंत्र का जाप करें
कर्क राशि

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ होने वाला है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। रिश्तेदारों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मंदिर में घी का दान करें
सिंह राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य बना रह सकता है, कुछ नया सीखने को मिलेगा। काम काज में तेजी बनी रह सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं अपने मन की बात किसी खास से कह सकते हैं।
शुभ अंक 4
शुभ रंग केसरिया
उपाय गरीबों की मदद करें
कन्या राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, परिवार में चल रही समस्याओं का जल्द समाधान हो सकता है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, बाहर का कुछ भी खाने पीने से अभी आपको बचना होगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग ग्रे
उपाय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं
तुला राशि

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा, जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।
शुभ अंक 5
शुभ रंग पिंक
उपाय मां दुर्गा को चुनरी अर्पित करें
वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए नई उम्मीद लेकर आ रहा है, काम काज में कमी और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक तौर पर भी मजबूती बनी रह सकती है। अपने मन की बात आप किसी खास से कहेंगे। दिन मौज मस्ती से भरा होने वाला है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग नीला
उपाय भूखे को भोजन कराएं
धनु राशि

काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। यात्रा करने से बचें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।
शुभ अंक 3
शुभ रंग लाल
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
मकर राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी बढ़िया बना रह सकता है। माता पिता के साथ आप बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग सफेद
उपाय मछलियों को दाना डालें
कुंभ राशि

दिन मेहनत और प्रगति का रहेगा, सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकती है। घर परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
शुभ अंक 5
शुभ रंग पीला
उपाय विष्णु चालीसा का पाठ करें
मीन राशि

आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे है, कुछ रुके हुए काम आपके पूरे हो सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 2
शुभ रंग गुलाबी
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें
Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का दूसरा दिन इन राशियों के लिए रहेगा लकी, बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









