Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 20 फरवरी दिन शुक्रवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो कि कई राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आ रही है। आज कुछ राशियों को परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है। तो वहीं कुछ राशियों के लिए दिन अनुकूल बना रह सकता है। ऐसे में पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal: बुधवार को पूरे होंगे सारे काम, होगा धन लाभ, पढ़ें अपना राशिफल
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक मेलजोल के साथ होगी। दोपहर बाद आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा, किसी जरूरी काम को पूरा करने से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में पड़ने से आपको बचना होगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग क्रीम
उपाय किसी जरूरतमंद की मदद करें
वृषभ राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, काम काज की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो कुछ वक्त के लिए रुक जाएं। पिता की सलाह आपके काम आ सकती है परिवार में शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक 3
शुभ रंग कोरल रेड
उपाय हनुमान मंत्र का जाप करें
मिथुन राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया होने वाला है। कुछ नया सीखने को मिल सकता है। पिता से अपने मन की बात आप शेयर कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर बदलाव देखेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
शुभ अंक 9
शुभ रंग फिरोजी
उपाय शिव चालीसा का पाठ करें
कर्क राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, कानूनी मामलों में तरक्की मिल सकती है। परिवार और मित्रों का पूरा साथ रहेगा। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी, अपने मन की बात आप किसी खास से शेयर कर सकते हैं। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 4
शुभ रंग केसरिया
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया होने वाला है, परिवार में शांति बनी रह सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर आज थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा।
शुभ अंक 4
शुभ रंग एमरल्ड ग्रीन
उपाय मंदिर में घी का दान करें
कन्या राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होन वाला है, परिवार में चल रही कोई समस्या जल्द हल हो सकती है। वाहन सुख के योग बन रहे हैं, अपने मन की बात आप किसी खास से शेयर कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। बाहर का कुछ भी खाने से आपको बचना होगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग स्काई ब्लू
उपाय काले तिल या कंबल का दान करें
तुला राशि

दिन की शुरुआत सामान्य होगी, लेकिन आने वाला वक्त आपके लिए खास होने वाला है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रह सकता है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का होगा। अचानक से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता के साथ वक्त गुजारेंगे।
शुभ अंक 6
शुभ रंग पिंक
उपाय गरीबों में दूध या चावल का दान करें
वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया होने वाला है, कारोबार से जुड़े लोगों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। मित्रों के साथ वक्त गुजारेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।
शुभ अंक 8
शुभ रंग लाल
उपाय तांबे के बर्तन से सूर्य को जल अर्पित करें
धनु राशि

दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, सरकारी योजनाओं का आप लाभ उठा सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या हल होगी, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। छोटी मोटी यात्रा भी आज आपको करनी पड़ सकती है। संतान का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक 6
शुभ रंग गोल्डन येलो
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
मकर राशि

कार्य की अधिकता के कारण व्यस्तता बनी रह सकती है। परिवार और मित्रों को आप अधिक समय नहीं दे पाएंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिलेगा। विद्यार्थियों को अभी मेहनत करने की जरूरत है। कानूनी मामलों में पड़ने से अभी आपको बचना होगा।
शुभ अंक 12
शुभ रंग ऑलिव ग्रीन
उपाय गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
कुंभ राशि

दिन की शुरुआत सामान्य होगी, लेकिन आगे का समय आपके लिए बढ़िया होने वाला है। सरकारी काम आपके पूरे होंगे। जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा। परिवार के साथ आज बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। धन खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
शुभ अंक 5
शुभ रंग बैंगनी
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं
मीन राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रह सकती है, नौकरी की तलाश पूरी होगी, आपको खुशखबरी मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। माता से अपने मन की बात आप शेयर करेंगे।
शुभ अंक 2
शुभ रंग नीला
उपाय पास में चांदी का सिक्का रखें
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









