Aaj Ka Rashifal: हनुमान कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अचानक धन लाभ और तरक्की के बन रहे योग

पंचांग के अनुसार 10 फरवरी, मंगलवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह दिन कई राशियों के लिए बदलाव लेकर आ रहा है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 9, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 10 फरवरी दिन मंगलवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। जो कि कई राशियों के लिए बदलाव लेकर आ रहा है, 5 राशियों को आज उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन बाकियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: सोमवार को खुलेगा सफलता का द्वार या आएगी चुनौती? जानें क्या कह रहे आपके सितारे

यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज आपके व्यक्तित्व पर लोगों का विश्वास बना रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल है। छोटे भाई से शुभ समाचार मिलेगा जिससे परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट एक-दूसरे को गिफ्ट देकर रिश्ते को और मजबूत करेंगे। लोहे के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।

शुभ अंक पिंक
शुभ रंग 6
उपाय मां लक्ष्मी को मिठाई का भोग लगाएं

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी। किसानों को फसल बिक्री से मनचाही रकम मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने वालों के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा जो आगे चलकर लाभ देगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग नेवी ब्लू
शुभ अंक 1
उपाय गुड़ चने का दान करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज आप दूसरों की मदद करेंगे और उनकी दुआएं आपको लाभ देंगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं को हल करने के लिए सबकी राय लें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, इसलिए काम समय पर पूरा करें। सुबह जॉगिंग से दिनभर तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग फिरोजी
शुभ अंक 8
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज जरूरी कामों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। किसी मित्र की मदद करेंगे जो भविष्य में आपके काम आएगा। नया काम शुरू किया है तो उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। बड़ा ऑफर मिलने से धनलाभ होगा लेकिन आर्थिक पक्ष थोड़ा बिगड़ सकता है। पिता समान व्यक्ति का आशीर्वाद लेने से स्थिति सुधरेगी।

शुभ अंक 4
शुभ रंग लाल
उपाय भूखे को भोजन कराएं

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से इंतजार कर रहे मौके पूरे होंगे। ऑफिस में रुके काम सीनियर्स की मदद से पूरे होंगे। पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। बिल्डर्स को अचानक फायदा होगा। पारिवारिक काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें।

शुभ अंक 7
शुभ रंग बैंगनी
उपाय गरीबों को वस्त्रों का दान करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

किस्मत मेहरबान रहेगी। बिजनेस में सलाह से फायदा होगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी को गिफ्ट देकर खुश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन शुभ है। जॉब ऑफर ई-मेल से मिल सकता है।

शुभ अंक 2
शुभ रंग ग्रे
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज आपका आकर्षक व्यवहार सबका ध्यान खींचेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और घूमने का प्लान बनेगा। मधुर भाषा से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। सेल्स-मार्केटिंग से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।

शुभ अंक 5
शुभ रंग ऑरेंज
उपाय मंदिर में घी का दान करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

विवाहित जीवनसाथी को समय देंगे जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शाम को समारोह में जाने का प्लान बन सकता है। काम अधिक होने से थकान होगी लेकिन परिवार संग समय बिताने से राहत मिलेगी। स्पोर्ट्स में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। घर में बहस से बचें।

शुभ अंक 3
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज का दिन खास रहेगा। व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बात समझें। ऑफिस में सम्मान मिलेगा और प्रमोशन संभव है। कवि सम्मेलन में कविता सुनाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने और आइसक्रीम खाने का प्लान बनेगा।

शुभ अंक 5
शुभ रंग केसरिया
उपाय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज दिन सामान्य रहेगा। किसी से अनबन हो सकती है, दूसरों पर भरोसा न करें। महिलाओं को अचानक धनलाभ होगा। नई जमीन खरीदने के लिए दिन शुभ है। लवमेट बाहर समय बिताकर रिश्ते मजबूत करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ लंच का प्लान बनेगा।

शुभ अंक 1
शुभ रंग हरा
उपाय गौशाला में धन का दान करें

कुम्भ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज व्यवहार में बदलाव जरूरी है। अच्छे व्यवहार से छवि निखरेगी। ऑफिस के काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह लें। ऑफिस में समय बर्बाद न करें। पैसों की समस्या मित्र की मदद से हल होगी।

शुभ अंक 1
शुभ रंग फिरोजी
उपाय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज मन आध्यात्म की ओर रहेगा। परिवार संग धार्मिक स्थल पर जाएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। रेस्टोरेंट में लंच से रिश्ते मजबूत होंगे। जॉब में तारीफ मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। फिल्म से जुड़े लोगों को ऑफर मिल सकता है। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और बड़े फैसले सफल होंगे।

शुभ अंक 8
शुभ रंग मैजेंटा
उपाय कन्याओं को खीर का दान करें

होली 2026: 3 या 4 मार्च, पंडितों से जानें रंगों के पर्व की सही तिथि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।