Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 11 फरवरी दिन बुधवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जो कि कई राशियों के लिए उत्तम साबित होने वाली है। तो वहीं कुछ राशियों को आज आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको आज का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal: हनुमान कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अचानक धन लाभ और तरक्की के बन रहे योग
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी रिश्तेदार से फोन पर बातचीत होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग मिलेगा। लेखकों के लिए दिन बेहद अच्छा है, उनके कार्यों की सराहना होगी और नई कहानी की शुरुआत भी हो सकती है।
शुभ रंग लाल
शुभ अंक 7
उपाय मंदिर में फूलों का दान करें
वृषभ राशि

आपके लिए दिन शुभ रहेगा। कामकाज निपटाने में सफलता मिलेगी। हर मामले में सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता से लोग प्रभावित होंगे। दोस्तों से बातचीत से पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। आपकी सलाह दूसरों के लिए लाभकारी होगी। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे।
शुभ रंग फिरोजी
शुभ अंक 9
उपाय भूखे को भोजन कराएं
मिथुन राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और माता-पिता से सलाह लेंगे। सरकारी कामों में नियमों का पालन करेंगे। जल्दबाजी से बचें। जरूरी कामों की सूची बनाकर सफलता मिलेगी। आपकी वाणी की सरलता मान-सम्मान दिलाएगी। जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी। अनजान लोगों से दूरी रखें।
शुभ रंग नीला
शुभ अंक 1
उपाय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें
कर्क राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। शांति से कामकाज निपटाएं। पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में सफलता मिलेगी। परिवार के कामों में पैसा लग सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो नए कार्यों में सहयोग देंगे।
शुभ रंग मैरून
शुभ अंक 4
उपाय बच्चों को मिठाई का दान करें
सिंह राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े समय के लिए रुक सकते हैं, लेकिन बाद में ठीक होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार का हंसी-मजाक भरा माहौल घर को खुशनुमा बनाए रखेगा। नया कारोबार शुरू करने से पहले अनुभवी की सलाह लें।
शुभ रंग मैजेंटा
शुभ अंक 6
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी लें। परिवार की जिम्मेदारियां निभाएंगे। आपके कार्यों से लोग खुश होंगे। छात्र करियर को लेकर नई योजना बनाएंगे। बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग सफेद
शुभ रंग 1
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
तुला राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग हैं। दूसरों से बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों पर विचार करेंगे। परिवार की परेशानी खत्म होगी। नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफलता मिलेगी।
शुभ रंग पीला
शुभ अंक 7
उपाय अनाज का दान करें
वृश्चिक राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। रोजमर्रा के कामों में समय ज्यादा लगेगा। कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लें। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
शुभ रंग पिच
शुभ अंक 3
उपाय केले के पेड़ की पूजा करें
धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, समय पर पूरा होगा। करियर से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। नए व्यापार में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी मार्केटिंग समझने के लिए शिक्षकों की मदद लेंगे।
शुभ रंग गोल्डन
शुभ अंक 8
उपाय मंदिर में घी का दान करें
मकर राशि

आज का दिन फेवरेबल रहेगा। घर के बड़ों की मदद से जरूरी काम पूरा होगा। रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी बात समझेंगे, रिश्तों में नयापन आएगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। भाई-बहन के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात होगी।
शुभ रंग हरा
शुभ अंक 5
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें
कुंभ राशि

आज का दिन उमंगों से भरा रहेगा। लोग आपसे राय लेना चाहेंगे। ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। बच्चे खुश रहेंगे। सेहत बेहतर रहेगी। दोस्तों की योजना से दिन खुशनुमा बनेगा। मेडिकल स्टोर वालों को लाभ होगा।
शुभ रंग गुलाबी
शुभ अंक 3
उपाय मछलियों को दाना डालें
मीन राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर का डेकोरेशन करेंगे। वाणी पर संयम रखें। जिद्द करने से बचें। बेवजह की उलझनें सामने आ सकती हैं।
शुभ रंग फिरोजी
शुभ अंक 1
उपाय हनुमान जी को सिंदूर का भोग लगाएं
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को खुलेगा सफलता का द्वार या आएगी चुनौती? जानें क्या कह रहे आपके सितारे
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









