Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार 10 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो कि कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाली है। आज कुछ राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं कुछ के लिए दिन बेहतरीन होने वाला है। ऐसे में हम आपको मंगलवार का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
Rang Panchami 2026: सोई किस्मत जगा देंगे ये 5 सरल उपाय, घर में बरसेगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी कृपा
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक और उत्साहजनक रह सकता है। लंबे समय से जिन कार्यों को शुरू करने की योजना बना रहे थे, उनमें आज प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक तौर पर बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मंदिर में दीपक जलाएं
वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कई बार हम दूसरों की मदद करने के उद्देश्य से उनके मामलों में दखल देते हैं, लेकिन आज ऐसा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
शुभ अंक 9
शुभ रंग केसरिया
उपाय बंदरों को केला खिलाएं
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में दुविधा बनी रह सकती है। इस कारण बेचैनी और असमंजस की स्थिति महसूस हो सकती है।
शुभ अंक 3
शुभ रंग लाल
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। एक ओर आपके मन में शांति और संतुलन का भाव रहेगा, वहीं दूसरी ओर कुछ जिम्मेदारियों के कारण हल्की चिंता भी महसूस हो सकती है। आज विशेष रूप से अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग नारंगी
उपाय हनुमान जी को गुड़ चना चढ़ाएं
सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज अपनी माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। उनकी सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए समय रहते देखभाल करना जरूरी होगा।
शुभ अंक 6
शुभ रंग मैरून
उपाय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें
कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां बरतना जरूरी है। अपनी दिनचर्या, खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आप लापरवाही करेंगे तो सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं। हालांकि कामकाज के क्षेत्र में आज आपको संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक 8
शुभ रंग फिरोजी
उपाय गाय को घास खिलाएं
तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है। आपके अंदर काम को जल्दी और प्रभावी तरीके से पूरा करने की क्षमता दिखाई देगी। कम समय में अधिक काम निपटाने की आपकी क्षमता कार्यक्षेत्र में आपको अलग पहचान दिला सकती है।
शुभ अंक 5
शुभ रंग नीला
उपाय सरसों तेल का दान करें
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। विशेष रूप से व्यापार या व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में माता पक्ष से सहयोग और समर्थन प्राप्त हो सकता है, जिससे मन को संतोष मिलेगा।
शुभ अंक 4
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियां कभी-कभी आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। हालांकि यदि आप संयम और समझदारी से काम लेंगे तो धीरे-धीरे इन समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग पीला
उपाय केले के वृक्ष की पूजा करें
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज संयम और धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है। कामकाज की शुरुआत में कुछ बाधाएं या मुश्किलें सामने आ सकती हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।लगातार प्रयास करते रहने से अंततः सफलता मिलने की संभावना बन सकती है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग बैंगनी
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज घरेलू जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, विशेष रूप से माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। घर के माहौल को संतुलित बनाए रखने के लिए आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।
शुभ अंक 2
शुभ रंग ग्रे
उपाय गौशाला में धन का दान करें
मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल हो सकता है। यदि आप प्रयास करेंगे तो लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर भी आपको अपने पुराने प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियों को पूरा करने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक 7
शुभ रंग ब्लू
उपाय भूखे को भोजन कराएं
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









