Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आ रहा है। कुछ को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए कुबेर, आज से शुरू होगा ‘गोल्डन टाइम’
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा।
शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें
वृषभ राशि

आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा। आर्थिक रूप से लाभ के संकेत मिल रहे हैं और धन का आगमन तेज गति से हो सकता है। हालांकि, खर्चों में भी समान रूप से वृद्धि होने की संभावना है, इसलिए समझदारी से बजट बनाकर चलना जरूरी रहेगा।
शुभ अंक 3
शुभ रंग लाल
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं
मिथुन राशि

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगो को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है, वाहन सुख के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक 9
शुभ रंग पीला
उपाय भूखे को भोजन कराएं
कर्क राशि

दिन बढ़िया बना रह सकता है, खान-पान का आनंद लेंगे और किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर मानसिक शांति पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले गहराई से सोच-विचार करना जरूरी है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग नीला
उपाय फलों का दान करें
सिंह राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। उधार देने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक 6
शुभ रंग सफेद
उपाय मंदिर में दीपक जलाएं
कन्या राशि

आज भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी नई योजनाएं अच्छे परिणाम देंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे मन में संतोष और खुशी बनी रहेगी।
शुभ अंक 3
शुभ रंग क्रीम
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें
तुला राशि

आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, यात्रा या घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी या अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। धन और संसाधनों में वृद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कई काम एक साथ आने से व्यस्तता जरूर बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी क्षमता से सब कुछ संतुलित कर लेंगे।
शुभ अंक 1
शुभ रंग गोल्डन
उपाय वस्त्रों का दान करें
वृश्चिक राशि

आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता और चतुराई से कई काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने विवाद समाप्त होंगे।
शुभ अंक 4
शुभ रंग सिल्वर
उपाय तुलसी के नीचे दीपक जलाएं
धनु राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, काम काज की अधिकता बनी रहेगी। अपनी इच्छाओं और आराम की चीजों पर खर्च करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलने के योग हैं।
शुभ अंक 6
शुभ रंग बैंगनी
उपाय मंदिर में घी का दान करें
मकर राशि

आज अचानक लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी और आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। हालांकि, दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना जरूरी है, वरना अनावश्यक परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक 9
शुभ रंग लाल
उपाय भूखे को भोजन कराएं
कुंभ राशि

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। मां की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और उनकी देखभाल को प्राथमिकता दें।
शुभ अंक 7
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
मीन राशि

आज का दिन संतुलित और सकारात्मक रहेगा। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार आपको समाज में सम्मान दिलाएंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
शुभ अंक 2
शुभ रंग केसरिया
उपाय मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए कुबेर, आज से शुरू होगा ‘गोल्डन टाइम’
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









