Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, आय में बढ़ोतरी के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

आज जहाँ मेष और सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियों के द्वार खुलेंगे, वहीं मीन और मकर राशि वालों को मानसिक तनाव और सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 12, 2026

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष गणना के अनुसार आज दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। आज जहाँ मेष और सिंह राशि के जातकों को धन लाभ और संतान सुख की प्राप्ति होगी, वहीं मीन और मकर राशि वालों को मानसिक उथल-पुथल और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की बदलती स्थिति के बीच, यह दैनिक राशिफल आपको करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन से जुड़े सटीक संकेतों से अवगत कराएगा, ताकि आप अपने दिन को बेहतर ढंग से प्लान कर सकें, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

Wedding Dates 2026: खरमास खत्म होते ही गूंजेंगी शहनाइयां, जानें अप्रैल से जुलाई तक के 38 शुभ मुहूर्त

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और प्रगति देने वाला रहेगा। संतान से जुड़ी किसी परीक्षा या प्रतियोगिता का परिणाम आपके लिए प्रसन्नता लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार और प्रदर्शन लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे आप सम्मान और लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं।

शुभ अंक 7
शुभ रंग लाल
उपाय भूखे को भोजन कराएं

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति और आगे बढ़ने का अवसर लेकर आएगा। आप परिवार के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन बाद में उन पर थोड़ा पछतावा भी हो सकता है। इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें।

शुभ अंक 9
शुभ रंग नीला
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में साझेदारों पर नजर रखना जरूरी होगा ताकि किसी प्रकार की गलती या धोखा न हो।

शुभ अंक 2
शुभ रंग केसरिया
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन संपत्ति और पारिवारिक मामलों में अच्छा रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से संतोष मिलेगा।

शुभ अंक 6
शुभ रंग पीला
उपास विष्णु जी को पुष्प अर्पित करें

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। धन और संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। घर में नया वाहन आने की संभावना भी बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपके कार्यों में सहायक रहेगा।

शुभ अंक 3
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यों को टालने की आदत से बचें और बॉस के सुझावों पर ध्यान दें। इससे करियर में प्रगति होगी। घर में नवीनीकरण या रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है।

शुभ अंक 9
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

तुला राशि के जातकों के लिए आज सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के संकेत हैं।

शुभ अंक 6
शुभ रंग लाल
उपाय तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज अचानक लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों में अच्छा मुनाफा हो सकता है। व्यापार में किए गए बदलाव सकारात्मक परिणाम देंगे।

शुभ अंक 2
शुभ रंग नीला
उपाय भूखे को भोजन कराएं

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

धनु राशि के लिए आज का दिन आनंद और मनोरंजन से भरा रहेगा। दोस्तों से सलाह लेना लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने की संभावना है।

शुभ अंक 6
शुभ रंग सिल्वर
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

मकर राशि वालों को आज वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। किसी सहयोगी की बात मन को दुख पहुंचा सकती है, लेकिन ध्यान भटकने न दें और काम पर फोकस रखें।

शुभ अंक 8
शुभ रंग क्रीम
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

कुंभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में नया कार्य शुरू करने का अवसर मिल सकता है।

शुभ अंक 5
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

मीन राशि वालों के लिए आज मन में थोड़ी बेचैनी और अस्थिरता रह सकती है, जिससे काम में देरी संभव है। कार्यक्षेत्र में गलत आरोप लगने की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

शुभ अंक 9
शुभ रंग मैरून
उपाय मंदिर में घी का दान करें

India Mysterious Temples: भारत के इन 5 मंदिरों से भूलकर भी न लाएं ‘प्रसाद’, पीछा कर सकती हैं बुरी शक्तियां!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।