Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 28 जनवरी दिन बुधवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। जो कि कई राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आया है, मेष सहित तीन राशियों को तरक्की मिलेगी। तो वहीं कुछ को आज कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal: 26 जनवरी से खुलने जा रहा इन राशियों के किस्मत का ताला, शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए विशेष महत्व रखता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन को संतोष और आत्मविश्वास मिलेगा। संतान नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा के सिलसिले में यात्रा कर सकती है, जो उसके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
शुभ अंक 7
शुभ रंग भूरा
उपाय मछलियों को दाना डालें
वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन करियर से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव सामने आ सकता है। फिलहाल मौजूदा नौकरी में बने रहना आपके लिए लाभदायक होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और लगन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
शुभ अंक 3
शुभ रंग नीला
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज लेनदेन के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा और पुराने रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें और पिता से सलाह लेने में संकोच न करें, उनकी राय आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग लाल
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें
कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। किसी पुराने फैसले को लेकर पछतावा हो सकता है, लेकिन उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सही रहेगा। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है, परंतु संयम और धैर्य से काम लें।
शुभ अंक 8
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मंदिर में पुष्पों का दान करें
सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। बिजनेस में साझेदारी करने का मौका मिल सकता है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। परिवार में विवाह से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी और खुशियों का माहौल बनेगा। अधिक मेहनत के कारण थकान और शरीर दर्द हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक 7
शुभ रंग केसरिया
उपाय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं
कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज हर काम सावधानी से करने की जरूरत है। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें और लापरवाही से बचें। परिवार के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, छोटी-सी गलती भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग गुलाबी
उपाय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें
तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज आय-व्यय पर नियंत्रण रखना जरूरी है। घरेलू मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी आ सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
शुभ अंक 3
शुभ रंग बैंगनी
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। घर के नवीनीकरण पर खर्च हो सकता है, जो लंबे समय से योजना में था। माता की बातों को नजरअंदाज न करें, उनकी सलाह आपके लिए लाभकारी होगी।
शुभ अंक 6
शुभ रंग ग्रे
उपाय पीपल के नीचे दीपक जलाएं
धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में निवेश से लाभ की संभावना है। दोस्तों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा और मन हल्का महसूस करेगा। संतान जिम्मेदारी निभाएगी और आपको गर्व का अनुभव होगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग मैरून
उपाय मंदिर में अनाज का दान करें
मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन तेजी से आगे बढ़ने का संकेत देता है। मेहनत का फल मिलेगा और आप अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। कुछ विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में समझदारी से काम लेना जरूरी है।
शुभ अंक 7
शुभ रंग नीला
उपाय गौशाला में धन का दान करें
कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। घर का माहौल खुशहाल होगा और संतान की परीक्षा का परिणाम आ सकता है। जीवनसाथी की तरक्की से खुशी मिलेगी और परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा।
शुभ अंक 9
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग पर जल अर्पित करें
मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और धैर्य बनाए रखें। अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है, जिससे जीवन में नई ऊर्जा आएगी।
शुभ अंक 1
शुभ रंग पिंक
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें
Aaj Ka Rashifal: 3 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, देखें आज का दैनिक राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









