Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 26 जनवरी दिन सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। जो कि कई राशियों के लिए लाभकारी होगी, तो वहीं कुछ राशियों को आज परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। ऐसे में हम आपको 12 राशियों का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन 2 राशियों को होगा धन लाभ, वित्तीय मामलों में इन्हें रहना होगा सावधान
यहां पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान से संबंधित किसी चिंता या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि कठोर शब्द रिश्तों में दूरी ला सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। संतान संबंधी चिंता से राहत मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक व्यवसाय में पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रचनात्मक सोच का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने सामान का ध्यान रखें क्योंकि चोरी या खोने का भय बना रहेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। व्यापारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपनी प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छी डील मिल सकती है। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी और बच्चों से संबंधित कार्य पूरे होंगे। राजकीय मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह राशि

सिंह राशि में शुक्र विराजमान हैं, जिससे आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे सक्रिय रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा और प्रेम जीवन भी अनुकूल रहेगा। आज आपको कोई उपहार मिलने का योग है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में अल्पकालीन सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे खर्च बढ़ेगा लेकिन सम्मान भी मिलेगा। माता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। छात्र शिक्षा के प्रति गंभीर रहेंगे और शुभ परिणाम पाएंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।
तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। नए संपर्क बनेंगे जो लाभदायक होंगे। परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। लेन-देन की समस्या का समाधान होगा और अचानक धन लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार में संतुलन बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। शाम तक शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मैरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापारियों को लाभ मिलेगा लेकिन आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में महिला मित्र से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रयास सफल होंगे। व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक बिजनेस में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से लाभ होगा। शाम को प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। दूसरों के मामलों से दूर रहना ही बेहतर होगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सजग रहना होगा। परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें और बाहरी खानपान से बचें। प्रेम जीवन में नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। लोहे से जुड़े काम करने वालों को लाभ होगा। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल दान करें।
मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी सगे संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें।
Aaj Ka Rashifal: मुश्किलों के बीच आज खुलेंगे भाग्य के द्वारा, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









