Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा, बन जाएंगे बिगड़े हुए काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

22 फरवरी 2026 का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए आज धन, करियर, शिक्षा और प्रेम जीवन में किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 21, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 22 फरवरी दिन रविवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो कि कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगी, तो वहीं कुछ को आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको आज का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

होलाष्टक के दौरान इन राशियों पर बढ़ सकता है संकट, बरतें सतर्कता

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, कारोबार से जुड़े लोगों को अभी मेहनत जारी रखनी होगी। आर्थिक तौर पर बदलाव भी देखने को मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है।

शुभ अंक 8
शुभ रंग लाल
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अभी आपको इंतजार करना पड़ सकता है। पिता की कोई सलाह आपके काम आएगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बात बिगड़ सकती है। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं, मित्रों के साथ वक्त गुजार सकते हैं।

शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मंदिर में धन का दान करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। काम काज की अधिकता बनी रह सकती है माता पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते है।

शुभ अंक 4
शुभ रंग ​हरा
उपाय गाय को हरा चारा खिलाए

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

दिन की शुरुआत सामान्य होगी, लेकिन आगे का वक्त आपके लिए बढ़िया होने वाला है। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार भी आपको मिलेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, बाहर का कुछ भी खाने पीने से बचना होगा।

शुभ अंक 1
शुभ रंग नीला
उपाय शनि मंदिर में दीपक जलाएं

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आज का दिन सामान्य बना रह सकता है, छोटी छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से रिश्तों में दूरी पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस से प्रशंसा मिल सकती है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। काम की अधिकता बनी रह सकती है।

शुभ अंक 5
शुभ रंग पीला
उपाय भगवान विष्णु को पुष्प अर्पित करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है, आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर अगर आप राजनीति या सार्वजनिक कार्यों से जुड़े हैं। पिता से आज बातचीत का मौका मिलेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

शुभ अंक 3
शुभ रंग गुलाबी
उपाय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आज का दिन खुशियों से भरा होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और कहीं अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। मित्रों के साथ अधिक वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। छोटी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

शुभ अंक 9
शुभ रंग पीला
उपाय केले के पेड़ की पूजा करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आप किसी परिजन की आर्थिक मदद कर सकते हैं और माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए कामों को पूरा करवाएगा। यदि आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, तो अपने कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

शुभ अंक 1
शुभ रंग नारंगी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन समय का सही उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। खाली समय का सदुपयोग करते हुए अपने रुके हुए काम पूरे करें। विदेश में अध्ययन का सपना देखने वालों के लिए कोई अच्छा अवसर या स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है।

शुभ अंक 5
शुभ रंग नीला
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद आत्मविश्वास बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे।

शुभ अंक 1
शुभ रंग ग्रे
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। काम का दबाव मानसिक थकान ला सकता है। अपने स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अच्छे भोजन और छोटी-छोटी खुशियों से सुकून मिलेगा।

शुभ अंक 7
शुभ रंग बैंगनी
उपाय भूखे को भोजन कराएं

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

आज का दिन संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और यात्रा की योजना भी संभव है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

शुभ अंक 4
शुभ रंग पिंक
उपाय पीपल पर जल चढ़ाएं

Holi 2026: मथुरा के रमणरेती आश्रम में फूलों और गुलाल से होगी भव्य होली

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।