Aaj Ka Rashifal: 23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

आज 23 मार्च 2026 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है। जहाँ सर्वार्थ सिद्धि योग कुछ राशियों के लिए सफलता के द्वार खोल रहा है, वहीं मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को धन के लेन-देन और व्यापारिक निर्णयों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 22, 2026

Aaj Ka Rashifal: आज 23 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति योग जैसे शुभ संयोगों के बीच, आज का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव डालेगा।

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, कुछ के लिए बढ़ेगा तनाव, पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज आपको अपने आसपास के लोगों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें। शेयर बाजार से जुड़े निवेश में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

शुभ अंक 7
शुभ रंग लाल
उपाय गायत्री मंत्र का जाप करें

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज आपका ध्यान अपने कामों को सही ढंग से पूरा करने पर केंद्रित रहेगा। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें, क्योंकि छोटी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिल सकती है।

शुभ अंक 9
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दूसरों की मदद करना अच्छा है, लेकिन उसमें इतना भी न उलझें कि अपने काम प्रभावित हो जाएं। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। आज आप किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

शुभ अंक 3
शुभ रंग बैंगनी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज का दिन सुख और संतोष देने वाला रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

शुभ अंक 1
शुभ रंग गुलाबी
उपाय मां लक्ष्मी की पूजा करें

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क के जरिए बड़े कार्य पूरे करने का मौका मिलेगा। प्रमोशन की चर्चा भी आगे बढ़ सकती है।

शुभ अंक 6
शुभ रंग पीला
उपाय कन्याओं को खीर खिलाएं

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपको आर्थिक योजनाओं से लाभ मिल सकता है। किसी विरोधी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की योजना बन सकती है।

शुभ अंक 4
शुभ रंग केसरिया
उपाय मंदिर में घी का दीपक जलाएं

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज का दिन भाग्य का साथ देने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनरशिप में काम शुरू करने पर लाभ मिल सकता है। धन से जुड़े कार्य बिना रुकावट पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय भूखे को भोजन कराएं

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। आप अपने घर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। मौज-मस्ती में संतुलन बनाए रखें ताकि जिम्मेदारियां प्रभावित न हों।

शुभ अंक 3
शुभ रंग ग्रे
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें। परिवार की पुरानी समस्याएं फिर सामने आ सकती हैं, जिन्हें आप समझदारी से सुलझाने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक 11
शुभ रंग नीला
उपाय तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज कुछ बातों को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां न डालें। किसी की कही बातों पर तुरंत विश्वास करने से बचें।

शुभ अंक 6
शुभ रंग पिंक
उपाय मां दुर्गा को चुनरी अर्पित करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर रहेगा। रुके हुए सरकारी कामों को पूरा करने के लिए आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद ले सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

शुभ अंक 4
शुभ रंग सफेद
उपाय गाय को हरी घास खिालएं

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

आज का दिन लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़ी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा।

शुभ अंक 9
शुभ रंग पीला
उपाय विष्णु चालीसा का पाठ करें

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के चौथे दिन आज करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानें पूजन विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।