Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 6 जनवरी दिन मंगलवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। जो कि कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होगी, तो वहीं कुछ राशियों को आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको 12 राशियों का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि पर बरसेगा धन, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें दैनिक राशिफल
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया होने वाला है आप परोपकार और सेवा भाव से जुड़े रहेंगे। दूसरों की मदद करने के लिए आगे बढ़ेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रह सकती है, परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 8
शुभ रंग लाल
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें
वृषभ राशि

दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। परिवार के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके दिल में लोगों के लिए भलाई का भाव भी रहेगा, मगर संभव है कि लोग इसे गलत समझें और स्वार्थ मान लें। पिता की कोई सलाह आपके काम आ सकती है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग क्रीम
उपाय मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें
मिथुन राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, परिवार में आपकी कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है, जिससे आप असहज महसूस कर सकते हैं। खानपान में बदलाव के चलते स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय हनुमान जी को गुड़ चना चढ़ाएं
कर्क राशि

आज का दिन बेहद ही खास होने वाला है, आपको सभी कार्य आज समय पर पूरे करने होंगे। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है, माता पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। रिश्तेदारों की ओर से भी आज आपको खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक 1
शुभ रंग केसरिया
उपाय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें
सिंह राशि

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
शुभ अंक 5
शुभ रंग लाल
उपाय तुलसी को जल चढ़ाएं
कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। सरकारी योजनाओं का भी आप पूरा लाभ उठा सकते हैं। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी आपको मिलेगा।
शुभ अंक 3
शुभ रंग बैंगनी
उपाय शिवलिंग पर दूध अर्पित करें
तुला राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला साबित होगा। नौकरी में मनमुताबिक लाभ की प्राप्ति होगी। जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा, रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रहेगी। मित्रों के साथ अधिक वक्त गुजारने का मौका भी आपको मिलेगा।
शुभ अंक 9
शुभ रंग नीला
उपाय मंदिर में अनाज का दान करें
वृश्चिक राशि

दिन बढ़िया बना रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने से अभी आपको बचना होगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। धन खर्च में वृद्धि होगी।
शुभ अंक 1
शुभ रंग पीला
उपाय भगवान विष्णु को पीले पुष्प चढ़ाएं
धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा पूरी करेंगे।
शुभ अंक 6
शुभ रंग ग्रे
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
मकर राशि

दिन सामान्य बना रह सकता है, संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता देखने को मिलेगी। जल्दबाजी से बचें और कामों में लापरवाही न करें। आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रह सकती है। अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त करेंगे। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक 2
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
कुंभ राशि

आज का दिन बढ़िया होने वाला है विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बेवजह क्रोध करने से भी आपको बचना होगा। वरना परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं। माता से अपने मन की बात आप शेयर करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 9
शुभ रंग सुनहरा
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
मीन राशि

लंबी वक्त से चल रही कोई समस्या आज हल हो सकती है, दिन ठीक ठाक बना रहेगा। पिता के साथ अधिक वक्त गुजार सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी आपको मौका मिलेगा। अजनबी की बातों में न आएं और विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 4
शुभ रंग गुलाबी
उपाय भूखे को भोजन कराएं
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को शिव कृपा से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, मिलेगी करियर-कारोबार में सफलता
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









