Aaj Ka Rashifal: सप्तम नवरात्रि पर मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपना हाल

बुधवार, 25 मार्च 2026 का दिन मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है। ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आज का दिन करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख के मामले में विशेष रहने वाला है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 24, 2026

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि जहाँ कुछ जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ऐसे में पढ़ें बुधवार का दैनिक राशिफल।

Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च? जानें महाअष्टमी की सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगतिशील रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में जिस मेहनत से जुटे हैं, उसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखाई देंगे। अपनी कार्ययोजनाओं को दूसरों से साझा करने से बचें।

शुभ अंक 7
शुभ रंग फिरोजी
उपाय दुर्गा मंदिर में दीपक जलाएं

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

आज का दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। किस्मत के सितारे बुलंद हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नई साझेदारी के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी। आप उनके लिए कोई विशेष उपहार खरीद सकते हैं।

शुभ अंक 3
शुभ रंग केसरिया
उपाय भूखे को भोजन कराएं

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

मिथुन राशि के जातकों को आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। एक ओर जहाँ धन आगमन होगा, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे और भविष्य के लिए निवेश की योजना बनाएंगे।

शुभ अंक 1
शुभ रंग लाल
उपाय तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मकता लेकर आया है। कानूनी मामलों में चल रही दिक्कतें समाप्त हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की पूरी संभावना है। माताजी से आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

शुभ अंक 8
शुभ रंग हरा
उपाय माता को खीर का भोग लगाएं

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। दान-पुण्य और धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।

शुभ अंक 2
शुभ रंग नीला
उपाय भूखे को भोजन कराएं

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। आपकी एक गलत बात बने-बनाए काम बिगाड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संयम बरतें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है।

शुभ अंक 6
शुभ रंग बैंगनी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। काफी समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे। किसी पुराने मित्र या करीबी रिश्तेदार से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।

शुभ अंक 4
शुभ रंग हरा
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने का है। आपकी रचनात्मकता आपको सफलता दिलाएगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

शुभ अंक 2
शुभ रंग पीला
उपाय विष्णु जी को पुष्प अर्पित करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। पुराने निवेश से उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा।

शुभ अंक 9
शुभ रंग ​क्रीम
उपाय मछलियों को दाना खिलाएं

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

मकर राशि के जातकों का आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन यह व्यस्तता भविष्य में लाभ देगी। किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करने से आपको आत्मिक शांति मिलेगी।

शुभ अंक 1
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भौतिक सुखों को बढ़ाने वाला है। आपको अपनी पसंद का काम या प्रोजेक्ट मिलेगा, जिससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ या सहयोग मिलने की उम्मीद है।

शुभ अंक 7
शुभ रंग गुलाबी
उपाय गरीबों में अनाज का दान करें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
मां कालरात्रि की कृपा बदलेगी इन राशियों की किस्मत

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाली भरा रहेगा। आपकी संवाद शैली आज आपका सबसे बड़ा हथियार होगी। परिवार में भाई-बहनों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। घर में किसी विवाह योग्य सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है।

शुभ अंक 5
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा, बन रहें धन लाभ के योग

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।