Aaj Ka Rashifal: रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, होगी सूर्यदेव की कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास है। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को धन और व्यापार में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 10, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 11 जनवरी दिन रविवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कुछ राशियों को सफलता हासिल होगी। तो कुछ को अभी सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में हम आपको 12 राशियों का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, करियर-कारोबार में मिलेगी चौतरफा सफलता

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

आज का दिन व्यस्तता से भरा होने वाला है, आर्थिक तौर पर कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकतती है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। माता पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

शुभ अंक 7
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

आज का दिन सामान्य बना रह सकता है, व्यापारिक मामलों में आपको लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। माता पिता से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका आपको मिलेगा। विद्यार्थियों को अभी मेहनत जारी रखनी होगी।

शुभ अंक 3
शुभ रंग लाल
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ हो सकती है। आपकी आय के नए स्तोत्र बनेंगे और आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं, कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक 1
शुभ रंग सुनहरा
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, कारोबार में काम का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा। जिससे शारीरिक थकान आपको महसूस हो सकती है। आज मित्रों से मुलाकात और लंबी बातचीत करेंगे। नए वाहन लेने की इच्छा भी आपकी जल्द पूरी हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ अंक 9
शुभ रंग केसरिया
उपाय मंदिर में घी का दान करें

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रहेगा, कारोबार से जुड़े मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। परिवार में चल रही कोई समस्या और बढ़ सकती हैं, क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। रिश्तेदारों से अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा करने से बचना होगा।

शुभ अंक 1
शुभ रंग सफेद
उपाय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहूेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होकर मानसिक शांति प्राप्त होगी।

शुभ अंक 7
शुभ रंग ग्रे
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

दिन आपका बढ़िया बना रहेगा, कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सहकर्मियों का सहयोग भी आपको मिलेगा। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है, पिता से आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक 4
शुभ रंग मैरून
उपाय मछलियों को दाना डालें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

आज का दिन सामान्य बना रह सकता है, अधूरे काम काज आज आपके पूरे हो सकते हैं। कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें बाहर का कुछ भी खाने पीने से बचना होगा।

शुभ अंक 8
शुभ रंग नीला
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है, काम काज में कमी आएगी। परिवार के साथ आप अधिक वक्त गुजार सकते हैं। सरकारी योजनाओं का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। मित्रों से अपने मन की बात शेयर करेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ अंक 2
शुभ रंग हरा
उपाय शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और मूड अच्छा बना रहेगा। पिता से अपने मन की बात आप शेयर करेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी आपको मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

शुभ अंक 6
शुभ रंग पीला
उपाय जरूरतमंदों को गर्म वस्त्रों का दान करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

आज का दिन अनुकूल साबिति होने वाला है, कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक 1
शुभ रंग क्रीम
उपाय मंदिर में पुष्पों का दान करें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है और सफलता मिलने की भी संभावना लग रही है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। काम काज की अधिकता बनी रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकते है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत है।

शुभ अंक 4
शुभ रंग गुलाबी
उपाय केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं

Aaj Ka Rashifal: शनिवार को इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, बनेंगे बिगड़े काम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।