Aaj Ka Rashifal: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ही खास होने वाला है। ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जहां कन्या और मकर राशि के जातकों को आज खुशियों की सौगात मिलेगी। तो वहीं कुछ अन्या राशियों को वाणी और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’, नौकरी में तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग!
यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपकी कार्यशैली में बदलाव और दिनचर्या को व्यवस्थित करने से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर जो चिंता चल रही थी, वह किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से दूर हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना लाभदायक साबित होगा। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी और माहौल शांत रहेगा। छात्रों को सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने से बचना चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय भूखे को भोजन कराएं
मिथुन राशि

आज आपको लोगों का सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। ऑफिस में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े लाभ मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं
कर्क राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए नया कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
उपाय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें
सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावहारिक सोच आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। धार्मिक स्थान पर समय बिताने का मन बन सकता है। माता के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। मानसिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय सूर्य चालीसा का पाठ करें
कन्या राशि

आज आपके लिए सफलता का दिन है। टीमवर्क से कार्य समय से पहले पूरे हो सकते हैं। महिला उद्यमियों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। बुजुर्गों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप आर्थिक मामलों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। पुरानी गलतियों से सीखना जरूरी होगा। जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। कानूनी मामलों में पड़ने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8
उपाय मंदिर में घी का दान करें
वृश्चिक राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी करीबी से संबंध सुधरेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। अनुभव के आधार पर सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3
उपाय मछलियों को दाना डालें
धनु राशि

परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यों में प्रगति होगी। पिता से अपने मन की बात आज आप शेयर कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
उपाय कन्याओं को खीर खिलाएं
मकर राशि

आज लाभदायक दिन है। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नए विचार लाभ देंगे। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है, मित्रों के साथ भी आप अच्छा वक्त गुजार सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
उपाय तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं
कुंभ राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान का पूरा सहयोग भी आपको मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
मीन राशि

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन निजी बातें साझा करने से बचें। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य बना रह सकता है। परिवार के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
उपाय सफेद वस्त्रों का दान करें
Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 10 अप्रैल को पूरे होंगे अटके काम!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









