Aaj Ka Rashifal: सोमवार को शिव कृपा से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, मिलेगी करियर-कारोबार में सफलता

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास है। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को धन और व्यापारिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 4, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जनवरी दिन सोमवार को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया है, जो कि कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगी, लेकिन कुछ राशियों को आज कष्ट उठाना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको 12 राशियों का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि पर बरसेगा धन, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें दैनिक राशिफल

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, मेहनत और लगन से किए गए काम आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

शुभ अंक4
शुभ रंग लाल
उपाय शिवलिंग पर जल चढ़ाएं

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती हैं। अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त कर सकते हैं। रिश्तेदारों से भी आज मुलाकात हो सकती है, कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा।

शुभ अंक 1
शुभ रंग केसरिया
उपाय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

आज का दिन अनुकूल बना रहेगा, कारोबार से जुड़े लोगों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है, जीवनसाथी के साथ घरेलू मुद्दों पर भी आप चर्चा कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, सेहत का विशेष ध्यान रखें।

शुभ अंक 8
शुभ रंग नीला
उपाय गरीबों को भोजन कराएं

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया होने वाला है, कार्यों में सफलता हासिल होगी। रिश्तेदारों से कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। माता पिता के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भी आप शामिल हो सकते हैं।

शुभ अंक 5
शुभ रंग हरा
उपाय गाय को चारा खिलाएं

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

दिन सामान्य बना रहेगा, किसी भी निर्णय से पहले बड़ों की राय लेना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं। मित्रों से भी आप मुलाकात करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। सामाजिक समारोह में भी शामिल होंगे।

शुभ अंक 3
शुभ रंग क्रीम
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

आज का दिन लाभकारी साबित होगा, कारोबार में बड़े लाभ की संभावना बनी रही है। नौकरी में बदलाव देखने को मिल सकता है, आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक 8
शुभ रंग बैंगनी
उपाय मंदिर में फूलों का दान करें

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है, नौकरी में बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल होगी, कानूनी मामलों में पड़ने से अभी आपको बचना होगा। मित्रों का पूरा सहयोग भी आपको मिल सकता है, माता से मन की बात शेयर करेंगे।

शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

दिन खुशियों भरा होने वाला है, कोई रुका काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। छोटी मोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आप किसी की धन से जुड़ी मदद भी कर सकते हैं।

शुभ अंक 1
शुभ रंग हरा
उपाय तुलसी जी को जल अर्पित करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

कारोबार को आगे बढ़ाने का आज अच्छा मौका मिलेगा। मन आध्यायित्मकता की ओर बढ़ सकता है। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं, सरकारी लाभ की प्राप्ति भी होगी। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें आर्थिक स्थिति में बदलाव निश्चित है।

शुभ अंक 9
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

आज का दिन बढ़िया होने वाला है, नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। सरकारी काम भी आपके पूरे होंगे। माता पिता की सेहत में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा पूरी कर सकते हैं, मन की बात बाहर वालों से शेयर करने से बचें।

शुभ अंक 4
शुभ रंग मैरून
उपाय मंदिर में घी का दान करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी आप शामिल हो सकते हैं। माता पिता से अपने मन की बात शेयर करेंगे। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

शुभ अंक 6
शुभ रंग लाल
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत की संभावना है। आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रहेगी। अपने मन की बात आप किसी खास से कर सकते हैं।

शुभ अंक 1
शुभ रंग सुनहरा
उपाय श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाएं

Aaj Ka Rashifal: पौष पूर्णिमा पर बदलेगी इन राशियों की किस्मत, लक्ष्मी कृपा से होगा लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।