Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 12 जनवरी दिन सोमवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। जो कि कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आई है। तो वहीं कुछ राशियों को आज बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में हम आपको 12 राशियों का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal: शनिवार को इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, बनेंगे बिगड़े काम
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रहेगा, आप सेवा भाव से जुड़े रहेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग भी ले सकते हैं या जरूरतमंद की मदद करने का अवसर भी प्राप्त होगा। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
वृषभ राशि

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा पूरी कर सकते हैं।
शुभ अंक 3
शुभ रंग नीला
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
मिथुन राशि

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, परिवार में आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, जिससे माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कानूनी मामलों में पड़ने से अभी आपको बचना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
शुभ अंक 1
शुभ रंग फिरोजी
उपाय भूखे को भोजन कराएं
कर्क राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है, कोई बड़ा काम किसी सहयोगी की मदद से पूरा हो सकता हैं। परिवार में शांति बनी रह सकती है, रिश्तेदारों से भी आज आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने मन की बात बाहरी लोगों से शेयर करने से बचना होगा।
शुभ अंक 9
शुभ रंग केसरिया
उपाय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें
सिंह राशि

आज का दिन ठीक ठाक बना रहेगा, आपको अपने कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को बदलाव देखने को मिल सकता है, विरोधियों की चालों को समझना भी बेहद जरूरी है। आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रहेगी। पिता का सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग लाल
उपाय मंदिर में फूलों का दान करें
कन्या राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया होने वाला है आपको जल्द ही मेहनत का फल मिलेगा। काम काज में तेजी देखने को मिल सकती हैस। सरकारी योजनाओं का आप पूरा लाभ उठा सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या भी हाल हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने से अभी आपको बचना होगा।
शुभ अंक 4
शुभ रंग क्रीम
उपाय तुलसी में जल चढ़ाएं
तुला राशि

दिन सामान्य बना रह सकता है, पुराना लेनदेन अभी परेशानी का कारण बन सकता है। संतान को किसी नई एक्टिविटी में शामिल करा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा, मित्रों के साथ वक्त गुजार सकते हैं।
शुभ अंक 6
शुभ रंग सिल्वर
उपाय गरीबों को वस्त्रों का दान करें
वृश्चिक राशि

आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करने वाला है, काम काज पूरे हो सकते हैं। पिता की कोई सलाह आपके काम आएगी। नौकरी में मनमुताबिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
शुभ अंक 3
शुभ रंग हरा
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें
धनु राशि

दिन की शुरुआत सकारात्मकता से होगी, परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी। जल्द ही आपको धन लाभ मिल सकता है। माता पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
शुभ अंक 8
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया होने वाला है। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। बाहर का कुछ भी खाने पीने से अभी आपको बचना होगा। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 1
शुभ रंग गुलाबी
उपाय गौशाला में धन का दान करें
कुंभ राशि

आपके लिए दिन ठीक ठाक होने वाला है, नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं और नई नौकरी के लिए आवेदन भी आप कर सकते हैं। रहन सहन के स्तर में सुधर करेंगे। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक 9
शुभ रंग ग्रे
उपाय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें
मीन राशि

आज का दिन सुख साधनों में वृद्धि लेकर आ रहा है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। जिसका जश्न आप परिवार और मित्रों के साथ मना सकते हैं। संतान वाहन खरीदने की इच्छा व्यक्त कर सकता है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक 5
शुभ अंक क्रीम
उपाय विष्णु पूजा करें
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









