Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 31 मार्च दिन मंगलवार को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो कि कई राशियों के लिए बदलाव लेकर आ रही है। आज कुछ राशियों को धन लाभ की प्राप्ति होगी। तो वहीं कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको मंगलवार का दैनिक राशिफल बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, महादेव हरेंगे सारे संकट!
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप पूरी लगन से प्रयास करेंगे। हालांकि दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें।
शुभ अंक 7
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
वृषभ राशि

आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। विरोधियों की बातों में आने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग मरून
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां सुधरेंगी। माता-पिता की सेवा में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। संतान की उलझनों को समझकर उन्हें सही मार्ग दिखाने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक 5
शुभ रंग पीला
उपाय श्री विष्णु को पुष्प अर्पित करें
कर्क राशि

आज जोखिम भरे कार्य से दूरी बनाए रखें। किसी बड़ी डील या फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग गुलाबी
उपाय मछलियों को दाना डालें
सिंह राशि

आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतेंगे। किसी विवाद में न पड़ें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में विवाह संबंधी बाधा दूर हो सकती है। अपने कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़ें।
शुभ अंक 4
शुभ रंग केसरिया
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
कन्या राशि

आज सावधानी बरतने की जरूरत है। कामों की अधिकता के कारण जल्दबाजी हो सकती है, जिससे गलतियां होंगी। अजनबी के साथ लेन-देन से बचें। निवेश से जुड़े फैसले विशेषज्ञ की सलाह से ही लें। वाहन की खराबी से खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक 7
शुभ रंग नीला
उपाय शनि देव को जल चढ़ाएं
तुला राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से काम समय से पहले पूरा होगा। मनोरंजन या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें। व्यापार में साझेदारी करने से पहले जांच-पड़ताल करें।
शुभ अंक 3
शुभ रंग हरा
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें
वृश्चिक राशि

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। परिवार में शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक 9
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
धनु राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। व्यापार में विवाद से दूर रहें। मनोकामना पूरी हो सकती है। माताजी से महत्वपूर्ण विषय पर सलाह ले सकते हैं।
शुभ अंक 7
शुभ रंग बैंगनी
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
मकर राशि

आज मेहनत और लगन से काम करना होगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, धैर्य बनाए रखें। खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी है। जीवनसाथी से प्यारा उपहार मिल सकता है। जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएंगे।
शुभ अंक 1
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मां लक्ष्मी को खीर अर्पित करें
कुंभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। पुरानी गलती का राज खुल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक 4
शुभ रंग क्रीम
उपाय भूखे को भोजन कराएं
मीन राशि

आज का दिन खास रहेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशियां आएंगी। खर्चों को नियंत्रित करते हुए बचत योजना में निवेश करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में एकता बनी रहेगी।
शुभ अंक 7
शुभ रंग भूरा
उपाय अनाज का दान करें
Som Pradosh Vrat: आज करें शिव पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









