Aaj Ka Rashifal: ग्रह नक्षत्र और ज्योतिष अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। कई राशियों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ राशि को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। ऐसे में हम आपको दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या, स्नान-दान और तर्पण से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। यदि पहले कोई विवाद चल रहा था तो वह आपकी समझदारी और शांत व्यवहार से समाप्त हो सकता है।
शुभ अंक 7
शुभ रंग पीला
उपाय मंदिर में फूलों का दान करें
वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य बना रह सकता है, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। बीती गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक 4
शुभ रंग केसरिया
उपाय भूखे को भोजन कराएं
मिथुन राशि

दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगो को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है, किसी भी निवेश या धन से जुड़ी योजना में बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक 9
शुभ रंग लाल
उपाय भूखे को भोजन कराएं
कर्क राशि

आज आपके लिए सबसे बड़ी ताकत आपकी वाणी पर नियंत्रण रहेगा। यदि आप अपनी बातों को संतुलित रखेंगे तो कई समस्याओं से बच सकते हैं। बेवजह के विवादों से दूर रहना ही बेहतर होगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग बैंगनी
उपाय मां लक्ष्मी को कमल अर्पित करें
सिंह राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, काम की अधिकता बनी रह सकती है। पैसों के मामले में समझदारी से फैसले लें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में कोई आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है।
शुभ अंक 4
शुभ रंग नीला
उपाय शनि चालीसा का पाठ करें
कन्या राशि

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में आप कदम बढ़ा सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा करने के लिए लोन लेने का विचार भी आ सकता है।
शुभ अंक 2
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
तुला राशि

आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद अच्छा साबित हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको पहचान मिलने की संभावना है। जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। सरकारी कामों में थोड़ी सतर्कता और समझदारी की जरूरत होगी।
शुभ अंक 5
शुभ रंग भूरा
उपाय कन्याओं को वस्त्र दान करें
वृश्चिक राशि

दिन की शुरुआत सामान्य बनी रह सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर अपने शौक पूरे करने में, इसलिए बचत पर ध्यान देना जरूरी है। घर में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशी का माहौल बन सकता है।
शुभ अंक 7
शुभ रंग ग्रे
उपाय तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं
धनु राशि

आज आपको अपने फैसले भावनाओं की बजाय समझदारी से लेने होंगे। भावुक होकर लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, अन्यथा आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग क्रीम
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
मकर राशि

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। पिता की कोई सलाह आपके काम आ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक 8
शुभ रंग गोल्डन
उपाय मछलियों को दाना डालें
कुंभ राशि

आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, परिवार में सुख शांति बनी रह सकती है। दूसरों की कमियों पर ध्यान देने के बजाय खुद पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि इससे रिश्तों में दूरी आ सकती है।
शुभ अंक 5
शुभ रंग सिल्वर
उपाय धन का दान करें
मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक 2
शुभ रंग गुलाबी
उपाय सरसों तेल का दान करें
Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों को आज मिलने वाला है बड़ा वित्तीय लाभ, निवेश के लिए दिन है श्रेष्ठ
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









