Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। ग्रहों की बदलती चाल सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रही है। जहाँ मेष और कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है, वहीं सिंह और मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जानिए आज के राशिफल में आपके करियर, स्वास्थ्य और भाग्य के सितारे क्या कहते हैं।
कालाष्टमी 2026, 10 अप्रैल को रखा जाएगा व्रत, शनि-राहु के दोषों से मुक्ति दिलाएगी काल भैरव की पूजा
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को अपनी लापरवाही और आत्ममग्नता से बचना होगा। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी और मनमानी के कारण आपकी अच्छी-खासी योजना हाथ से निकल सकती है। हालांकि, सरकारी या प्रशासनिक मामलों में आपके पक्ष में परिणाम आने की संभावना है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मंदिर में घी का दान करें
वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन समाज में अपनी पहचान बनाने का है। आप अपनी चतुराई और कार्यकुशलता के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और घूमने का कोई योजना बन सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक 9
शुभ रंग लाल
उपाय गरीबों की मदद करें
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अटके हुए कार्य पूरे करने का है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। युवा छात्र अपने अध्ययन के लिए बाहर यात्रा कर सकते हैं। धन के मामले में भी आज सकारात्मक संकेत हैं, शाम तक धन का आगमन होने की संभावना है।
शुभ अंक 4
शुभ रंग सफेद
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को साझेदारी संबंधी विवादों से बचने के लिए संयम और संवाद बनाए रखना होगा। आज 9 अप्रैल 2026 को बातचीत में नरमी बरतने से कई समस्याओं का हल निकल सकता है। नई योजनाओं को आज शुरू करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग गुलाबी
उपाय भूखे को भोजन कराएं
सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होने की संभावना है। धन, सम्मान और कीर्ति में वृद्धि देखने को मिलेगी। शासन या सत्ता से सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी।
शुभ अंक 8
शुभ रंग नीला
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
कन्या राशि

कन्या राशि के जातक मेहनत और परिश्रम से मुश्किल कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि, धन की स्थिति आज कुछ अधिक अच्छी नहीं रहेगी, इसलिए व्यय पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक है।
शुभ अंक 2
शुभ रंग पीला
उपाय फूलों का दान करें
तुला राशि

तुला राशि के जातकों को पिता या वरिष्ठजन के सहयोग से अटके कार्य सफल होंगे। संतान से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज सफलता मिलेगी। हालांकि, अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या पड़ोसी के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक 5
शुभ रंग ग्रे
उपाय मछलियों को दाना डालें
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। दिनभर लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी है। विवाहित जातकों के जीवनसाथी से संबंध गहरे होंगे और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय में वृद्धि देखने को मिलेगी।
शुभ अंक 6
शुभ रंग बैंगनी
उपाय कन्याओं को वस्त्रों का दान करें
धनु राशि

धनु राशि के जातक पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। हालांकि, नौकरी में तरक्की और सम्मान मिलने के योग हैं। आज छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय उनका सामना धैर्य और साहस से करें। आपके प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे।
शुभ अंक 3
शुभ रंग केसरिया
उपाय तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं
मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक मामलों में समाधान देखने को मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग क्रीम
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक ऑफिस में व्यस्त रहने के कारण घरेलू कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाएंगे। उधार देने और निवेश के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी या संपत्ति में निवेश के लिए यह समय अनुकूल है।
शुभ अंक 9
शुभ रंग सिल्वर
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
मीन राशि

मीन राशि के जातक अपने व्यवहार और कार्यक्षमता से अधिकारियों का दिल जीतेंगे। व्यापारिक योजनाओं पर खर्च हो सकता है। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में हल होने से राहत मिलेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक 3
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, कुबेर देव की कृपा से बरसेगा अपार धन!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









