Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 27 अप्रैल दिन सोमवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो कि कई राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आ रही है, आज कुछ को लाभ मिलेगा, तो वहीं कुछ को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं सोमवार का दैनिक राशिफल।
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग गुलाबी
उपाय भूखे को भोजन कराएं
वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रह सकता है, कारोबार से जुड़े लोगों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 3
शुभ रंग पीला
उपाय विष्णु चालीसा का पाठ करें
मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए संतुलन और मानसिक शांति लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आप अपने जीवनसाथी या साथी के साथ अच्छा और यादगार समय बिता सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
कर्क राशि

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है, वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक 5
शुभ रंग नीला
उपाय मंदिर में घी का दान करें
सिंह राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। माता पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
शुभ अंक 7
शुभ रंग केसरिया
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
कन्या राशि

आज आपके जीवन में नए अवसर दस्तक दे सकते हैं, कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ निभाएंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे।
शुभ अंक 1
शुभ रंग पिंक
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
तुला राशि

दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, अनावश्यक तनाव और विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज घर या संपत्ति से जुड़ा कोई सपना पूरा हो सकता है, जैसे नया घर खरीदना।
शुभ अंक 4
शुभ रंग फिरोजी
उपाय फलों का दान करें
वृश्चिक राशि

आज आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा, जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक 6
शुभ रंग बैंगनी
उपाय गाय को घास खिलाएं
धनु राशि

दिन की शुरूआत सामान्य रहेगी, लेकिन आगे का समय आपके लिए बढ़िया होने वाला है। व्यापार में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि यही आपकी पहचान मजबूत करेगा। किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को दूसरों के साथ साझा करने से बचें।
शुभ अंक 8
शुभ रंग लाल
उपाय वस्त्रों का दान करें
मकर राशि

आज का दिन मेहनत और सतर्कता से काम लेने का है। स्वास्थ्य और फिटनेस को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतें और हर लेन-देन को लिखित रूप में करें। कानूनी मामलों में जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक 2
शुभ रंग मैरून
उपाय पीपल के नीचे दीपक जलाएं
कुंभ राशि

आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें। प्रेम जीवन में रोमांस और नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है।
शुभ अंक 5
शुभ रंग हरा
उपाय तुलसी में जल अर्पित करें
मीन राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, काम की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है, रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। संतान की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक 2
शुभ रंग क्रीम
उपाय कन्याओं को वस्त्र दान करें
Aaj Ka Rashifal: कन्या और तुला समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









