Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में मिलेगा लाभ

हिंदू पंचांग के अनुसार 22 मई, दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। ग्रह-नक्षत्रों की इस विशेष चाल के कारण आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, जो कई राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। जानें कैसा रहेगा आज आपकी किस्मत का हाल।

Aaj Ka Rashifal

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 21, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 22 मई दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। जो कि कई राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव लेकर आ रही है। आज 3 राशियों को धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन कुछ को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें दैनिक राशिफल।

जून 2026 में बनेगा ग्रहों का महासंयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

दिन सामान्य बना रह सकता है, काम काज की अधिकता देखने को मिलेगी। परिवार में कोई अचानक बीमार पड़ सकता है, आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगा रहेगा। यात्रा करने से बचना होगा।

शुभ अंक 8
शुभ रंग पीला
उपाय फलों का दान करें

वृषभ राशि

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया होने वाला है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों के साथ किसी यात्रा का आनंद आप ले सकते हैं, अपनी सेहत का ध्यान रखें। बाहर का कुछ भी खाने से आपको बचना होगा।

शुभ अंक 5
शुभ रंग फिरोजी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

मिथुन राशि

दिन की शुरुआत सामान्य होगी, लेकिन आगे का वक्त आपके लिए बढ़िया बना रह सकता है। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। सरकारी काम आपके जल्द पूरे होंगे। कानूनी मामलों में पड़ने से आपको बचना होगा।

शुभ अंक 9
शुभ रंग गुलाबी
उपाय भूखे को भोजन कराएं

कर्क राशि

आज का दिन बढ़िया होने वाला है, किस्मत का भरपूर साथ आपको मिलेगा। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिल सकता है।

शुभ अंक 1
शुभ रंग मैरून
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

सिंह राशि

आज का दिन मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। मित्रों से अपने मन की बात शेयर कर सकते है, काम काज की अधिकता दिनभर बनी रहेगी।

शुभ अंक 8
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन आपको बढ़िया बना रह सकता है, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, जीवनसाथी के साथ अधिक वक्त गुजार सकते हैं। वाद विवाद से दूरी बनाकर रखें।

शुभ अंक 7
शुभ रंग पीला
उपाय मंदिर में घी का दान करें

तुला राशि

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। कानूनी मामलों में परेशानी उठानी पड़ सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, लंबी दूरी की यात्रा आप पूरी कर सकते हैं।

शुभ अंक 9
शुभ रंग फिरोजी
उपाय प्रवेश द्वार पर दीपक जलाएं

वृश्चिक राशि

आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में बाहरी अवसर या विदेशी कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है, कारोबार में मुनाफे के योग हैं।

शुभ अंक 5
शुभ रंग लाल
उपाय भूखे को भोजन कराएं

धनु राशि

दिन सामान्य बना रह सकता है, पैसों के लेन देन को लेकर विशेष सावधानी रखें। आपको शारीरिक चोट लगने की भी आशंका बनी हुई है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ अंक 4
शुभ रंग दूधिया सफेद
उपाय मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें

मकर राशि

दिन बढ़िया होने वाला है, आप अपनी कठिन मेहनत और लगन के द्वारा परिवार की सभी अपेक्षाओं और उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरने में कामयाब होंगे। पिता की सलाह भी आपके काम आ सकती है। परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है।

शुभ अंक 1
शुभ रंग केसरिया
उपाय बाहर जाने से पहले बड़ों के पैर छूए

कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य से कम होने वाला है, कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अभी संभलकर काम करना होगा, कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है।

शुभ अंक 3
शुभ रंग गुलाबी
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

मीन राशि

आज का दिन सर्वत्र सफलता लेकर आने वाला है, बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की विशेष कृपा बनी रहने के कारण तनाव से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा, रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक 8
शुभ रंग बैंगनी
उपाय किसी छोटी कन्या को वस्त्र दान करें

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, जानें आज का राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।