Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 11 मई दिन सोमवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो कि कई राशियों के जीवन उतार चढ़ाव लेकर आ रही है। आज कुछ राशियों को तनाव का सामना करना पड़ेगा तो वहीं कुछ को धन लाभ व मनचाही तरक्की की संभावना है। ऐसे में पढ़ें सोमवार का दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका रविवार? जानें मेष से मीन तक की सभी राशियों का सटीक भविष्यफल
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन में खुशी बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय मछलियों को दाना डालें
वृषभ राशि

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें और धैर्य के साथ निर्णय लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव से भरा हो सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियां मन को बेचैन कर सकती हैं। व्यापार में गिरावट की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद सुखद और यादगार रहने वाला है। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 7
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। मित्रों और करीबी लोगों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में उन्नति होगी और पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं तो सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय मंदिर में दीपक जलाएं
कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। न्यायिक मामलों या कागजी कार्यवाही में गलती नुकसान पहुंचा सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लें, किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6
उपाय तुलसी के समक्ष जल अर्पित करें
तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और यात्राओं से जुड़ा रहेगा। यदि आप किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। भविष्य में इससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8
उपाय मंदिर में फलों का दान करें
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बड़े कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जा रहा है। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से चल रही योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3
उपाय भूखे को भोजन कराएं
धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और मानसिक संतोष प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
उपाय गरीबों को वस्त्र दान करें
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सहकर्मियों की मदद से काम आसान हो जाएगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10
उपाय पीपल के नीचे दीपक जलाएं
कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आपके कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्च से बचें। किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
उपाय अनाज का दान करें
Aaj Ka Rashifal: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, आय में होगी भारी बढ़ोत्तरी!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









