Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। कुछ को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ को धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: आज चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, छप्पर फाड़कर बरसेगा धन
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए राहत लेकर आने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी और अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। घर में बदलाव या रेनोवेशन की योजना बन सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल में उत्साह रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें
वृषभ राशि

आज आप सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और पहचान में वृद्धि होगी। लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर बनेगी। किसी करीबी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। माताजी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय मंदिर में दीपक जलाएं
मिथुन राशि

आज विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बेहद जरूरी है। फालतू कामों से दूरी बनाकर पढ़ाई या जरूरी कार्यों पर ध्यान दें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और धन से जुड़े विवादों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी से किसी भी बात को छिपाना आज नुकसानदायक हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
कर्क राशि

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कई जिम्मेदारियां एक साथ मिल सकती हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में मनपसंद कार्य मिलने से संतोष मिलेगा। जीवनसाथी के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 7
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
सिंह राशि

आज व्यापार में अपेक्षित लाभ न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। हालांकि, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। किसी भी संवेदनशील जानकारी को बिना जांचे साझा न करें। परिवार में विवाह से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय तुलसी पर जल अर्पित करें
कन्या राशि

आज आपके लिए नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी, जिससे गर्व महसूस होगा। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6
उपाय भूखे को भोजन कराएं
तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। शेयर बाजार में निवेश से बचें, नुकसान हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8
उपाय चंदन का तिलक लगाएं
वृश्चिक राशि

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। राजनीति या प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। बिजनेस विस्तार के लिए लोन लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3
उपाय वस्त्रों का दान करें
धनु राशि

आज कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। रुकी हुई डील किसी मित्र की मदद से पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
उपाय फलों का दान करें
मकर राशि

आज का दिन व्यापार के लिए अनुकूल है। पुरानी योजनाएं फिर से गति पकड़ेंगी। यात्रा का प्लान बन सकता है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
उपाय मछलियों को दाना डालें
कुंभ राशि

आज नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें। परिवार के कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अपनी समझदारी से समस्याओं का समाधान निकालें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
मीन राशि

आज कार्यक्षेत्र में विवादों से बचना ही बेहतर रहेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। नवविवाहितों को खुशखबरी मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 2
उपाय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें
Sankarshan Chaturthi 2026: आज है संकर्षण चतुर्थी, जानें बप्पा की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









