Aaj Ka Rashifal: 3 राशियों की बढ़ेगी इनकम तो इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें बुधवार का दैनिक राशिफल

11 मार्च का दिन कई राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव लेकर आ रहा है। कुछ को आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ को धन लाभ की प्राप्ति होगी।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 10, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 11 मार्च दिन बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। जो कि कई राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव लेकर आ रही है। बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए समस्याएं लेकर आया है, तो वहीं कुछ को आज धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है, ऐसे में हम आपको आज का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

15 मार्च के बाद नहीं बजेगी शहनाई, जानिए कब से फिर शुरू होगा शादी-विवाह का सीजन

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज आपको सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और सम्मान भी मिलेगा। हालांकि जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है, इसलिए तालमेल बनाकर चलें। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है, लापरवाही न करें। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

शुभ अंक 9
शुभ रंग गहरा मैरून
उपाय तांबे का कड़ा पहनें

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं, रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ अंक 3
शुभ रंग गुलाबी
उपाय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आप नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। घर में किसी सदस्य को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, जिससे कार्यों में देरी हो सकती है।

शुभ अंक 4
शुभ रंग क्रीम
उपाय मां दुर्गा की पूजा करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

कर्क राशि के जातकों को आज हर तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में मन लगेगा और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाने में मदद मिलेगी। मामा पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ अंक 7
शुभ रंग पन्ना हरा
उपाय पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज आपको धन लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें, वे आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

शुभ अंक 1
शुभ रंग दूधिया सफेद
उपाय शिव चालीसा का पाठ करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज किसी महिला मित्र से सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत भी बनेंगे। हालांकि जोखिम भरे मामलों में निवेश से बचें। लेन-देन में सावधानी बरतें।

शुभ अंक 4
शुभ रंग सुनहरा
उपाय सूर्यदेव को कुमकुम मिरित जल चढ़ाएं

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज काम-काज में मुनाफ़े की संभावना है। नौकरी से जुड़े हर काम में सफलता मिलेगी क्योंकि समय आपके अनुकूल है। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में दूर की यात्रा हो सकती है, जिससे अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं भी लाभकारी साबित होंगी।

शुभ अंक 2
शुभ रंग सफेद
अपनी कलाई पर थोड़ा इत्र लगाएं

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज व्यापार में शानदार लाभ प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है और पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

शुभ अंक 5
शुभ रंग गहरा लाल
उपाय बजरंग बाण का पाठ करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। बच्चों को भी परेशानी हो सकती है। आपकी सेहत कमजोर रह सकती है, जोड़ों में दर्द और अपच की समस्या हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर पर धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

शुभ अंक 1
शुभ रंग पीला
उपाय मंदिर में चने की दाल का दान करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज पदोन्नति की प्रबल संभावना है। आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। बिज़नेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी नए कारोबार में पैसा लगाने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।

शुभ अंक 4
शुभ रंग गहरा नीला
उपाय शनि देव की पूजा करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का फल अच्छे परिणामों के रूप में मिलेगा। हालांकि एकाग्रता में कमी आ सकती है। चित्रकला और मीडिया प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलेगी।

शुभ अंक 1
शुभ रंग ब्लू
उपाय मछलियों को दाना डालें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
3 राशियों की बढ़ेगी इनकम

आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव रहेगा। काम-काज के लिए दिन उत्तम है और आपको सफलता मिलेगी।

शुभ अंक 5
शुभ रंग पीला
उपाय माथे पर केसर का तिलक लगाएं

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को मिलेगा किस्मत का साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें, देखें आज का भविष्यफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।