Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन की दिशा तय करती है। 22 मार्च 2026 का दिन ब्रह्मांडीय ऊर्जा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज का दिन जहां कुछ राशियों के लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा, वहीं कुछ के लिए सावधानी और आत्मचिंतन का समय होगा। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: मां भगवती के आशीर्वाद से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा जबरदस्त धन लाभ
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। कानूनी मामलों में पड़ने से अभी आपको बचना होगा। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 8
शुभ रंग नीला
उपाय मंदिर में अनाज का दान करें
वृषभ राशि

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक होने वाला है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचारों को सही दिशा में लाएंगे तो अच्छे परिणाम की प्राप्त हो सकती है। पिता की सलाह काम आ सकती है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग नीला
उपाय भूखे को भोजन कराएं
मिथुन राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। काम का दबाव अधिक रहेगा और दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और धैर्य बनाए रखें। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकती है। माता की सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक 5
शुभ रंग केसरिया
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिल सकता है, परिवार में चल रहे विवाद से भी आज राहत मिलेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक 8
शुभ रंग भूरा
उपाय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं
सिंह राशि

दिन सामान्य बना रह सकता है, जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से आपको बचना होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। माता का सहयोग भावनात्मक मजबूती देगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
शुभ अंक 1
शुभ रंग बैंगनी
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
कन्या राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, कभी आत्मविश्वास बढ़ेगा तो कभी चिंता सताएगी। नौकरी में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है, मित्र की आज आप धन से जुड़ी मदद कर सकते हैं। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें
तुला राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, अधिक क्रोध वाद विवाद को बढ़ा सकता है। परिवार में चल रही कोई समस्या समाप्त हो सकती है। माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
शुभ अंक 4
शुभ रंग लाल
उपाय मछलियों को दाना डालें
वृश्चिक राशि

दिन सामान्य बना रह सकता है, पारिवारिक जीवन भी ठीक ठाक बना रहेगा। मित्रों की मदद से आय के नए साधन बन सकते हैं। खर्चों में वृद्धि आपको परेशान कर सकती है, ऐसे में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। छोटी यात्रा भी आज आप पूरी करेंगे।
शुभ अंक 1
शुभ रंग ग्रे
उपाय गायत्री मंत्र का जाप करें
धनु राशि

धैर्य और संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं, शुरुआत में परेशानी होगी लेकिन आगे चलकर लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी।
शुभ अंक 3
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
मकर राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे।
शुभ अंक 9
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
कुंभ राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने कार्यों को पूरी लगन से पूरा करेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई योजनाएं सफल होंगी। अति उत्साह से बचें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें समझदारी से सुलझाना होगा।
शुभ अंक 5
शुभ रंग हरा
उपाय कन्याओं को मिठाई का दान करें
मीन राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखें। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से व्यवसाय में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग गुलाबी
उपाय गौशाला में धन का दान करें
Gangaur Vrat 2026: 21 मार्च को है गणगौर, इस शुभ समय में करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









