Aaj Ka Rashifal: 6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव, धन-दौलत से भरेगी झोली

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को धन और बिजनेस से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 7, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 8 मार्च दिन रविवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। जो कि कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगी, तो वहीं कुछ को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको रविवार का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

राहु, मंगल और बुध की युति से बन रहा खतरनाक योग, 3 राशियों के लिए चेतावनी

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है धार्मिक कार्यों में आपका समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक तौर पर स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। माता पिता की सेहत को लेकर चिंता होगी। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक 7
शुभ रंग फिरोजी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

दिन सामान्य बना रह सकता है, मन में दूसरों के प्रति सहानुभूति और संवेदनशीलता रहेगी। किसी भी काम को करते समय धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि यही आपके काम को सहज और प्रभावशाली बनाएगा।

शुभ अंक 3
शुभ रंग नीला
उपाय वस्त्रों का दान करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन आगे का समय आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है। कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। परिवार के साथ आप किसी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं, जिससे मन को शांति और संतोष मिलेगा।

शुभ अंक 1
शुभ रंग मैरून
उपाय मंदिर में घी का दान करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

छात्रों के लिए आज का दिन लाभकारी है। मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा और आपकी सफलता की संभावना अधिक है। कोर्ट या कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको राहत देगी। परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है, आर्थिक तौर पर बदलाव देंगे।

शुभ अंक 3
शुभ रंग पर्पल
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

आज नई ऊर्जा और उमंग से भरपूर रहेंगे। आपके भीतर खुशी और उत्साह बना रहेगा। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। घर के किसी काम को करने में वरिष्ठों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

शुभ अंक 5
शुभ रंग पीच
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

छात्रों को आज सफलता मिल सकती है, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित शुभ समाचार की संभावना है। दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास गिफ्ट लाएंगे।

शुभ अंक 9
शुभ रंग गुलाबी
उपाय मंदिर में फूलों का दान करें

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यधिक शुभ रहेगा। व्यापार में आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा और पारिवारिक विवादों से राहत मिलेगी। आपके मार्गदर्शन से परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।

शुभ अंक 7
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। किसी को दिया गया उधार पैसा लौट सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से कॉल आने की संभावना है।

शुभ अंक 9
शुभ रंग ब्राउन
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

आज अपने व्यवहार को सुधारने और निखारने की कोशिश करेंगे। कार्यभार अधिक होने के कारण ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।अकाउंटेंट्स और व्यवसायियों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा।

शुभ अंक 5
शुभ रंग पीला
उपाय केले का दान करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

दिन काफी सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सभी लोग खुशी महसूस करेंगे। खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। बॉस आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे और प्रशंसा कर सकते हैं।

शुभ अंक 2
शुभ रंग लाल
उपाय भूखे को भोजन कराएं

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है। काम काज की अधिकता दिनभर देखने को मिलेगी। पिता से आज किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है, खर्च सोच समझ कर करें वरना आपको दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।

शुभ अंक 6
शुभ रंग हरा
उपाय गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
6 राशियों के जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

आज का दिन घूमने-फिरने और परिवार के साथ समय बिताने में व्यतीत होगा। ऑफिस में रुके हुए काम को सहकर्मियों की मदद से पूरा किया जा सकेगा। व्यापार में आशा से अधिक लाभ होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न बना रह सकता है।

शुभ अंक 1
शुभ रंग मैजेंटा
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हो रही नवरात्रि? एक क्लिक में जानें तारीख और मुहूर्त

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।