Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 27 फरवरी दिन शुक्रवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो कई राशियों के लिए लाभकारी साबित है। आज कुछ राशियों को आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। तो वहीं कुछ को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आपके ट्रांसफर की संभावना मनपसंद जगह पर बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तेदारों का आगमन घर का माहौल खुशनुमा बनाएगा। यदि मन में कोई चिंता है तो दोस्तों से साझा करने पर समाधान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान रिश्तों में मधुरता लाएगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में होगा और समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। काम में आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। शाम का समय परिवार के साथ बितेगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए बड़ों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव करेंगे और सकारात्मक रवैया नौकरी में तरक्की दिलाएगा। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। बिजनेस यात्राएं लाभकारी होंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा सामने आएगी और ऑफिस में ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7
उपाय भूखे को भोजन कराएं
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ होगा। काम में परिवर्तन का विचार करेंगे। दांपत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें। बिजनेस मीटिंग दूसरे शहर में हो सकती है और लाभकारी साबित होगी। किसी मामले में आपसे सलाह ली जाएगी। लवमेट के लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3
उपाय मां लक्ष्मी को कमल अर्पित करें
सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन बेहतर रहेगा। फाइनेंस या सेल्स में काम करने वालों को ज्ञान से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में नयापन लाने के लिए जीवनसाथी को बाहर ले जाएंगे। पुरानी बातों को लेकर उलझन हो सकती है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। आत्मविश्वास बना रहेगा और कारोबार से जुड़े काम पूरे होंगे। बच्चों से नई बातें सीख सकते हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2
उपाय मंदिर में दीपक जलाएं
कन्या राशि

कन्या राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। लवमेट से सरप्राइज मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
तुला राशि

तुला राशि वालों का दिन खुशहाल रहेगा। शिक्षा से जुड़ी मनोकामना पूरी होगी और परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। खानपान पर ध्यान देंगे जिससे सेहत अच्छी रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम करने वालों को फायदा होगा। वाणी पर संयम रखें। जरूरतमंदों की मदद करेंगे जिससे खुशी मिलेगी। लवमेट घूमने का प्लान बनाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का दिन सकारात्मक रहेगा। बिजनेस योजनाएं सफल होंगी और धन लाभ होगा। मास कम्युनिकेशन के छात्रों को अवसर मिल सकता है। कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह रहेगा। क्राफ्ट एग्जीबिशन में जा सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4
उपाय गौशाला में धन का दान करें
धनु राशि

धनु राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कठिन परिश्रम का लाभ मिलेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता मिलेगी। लक्ष्य से भटक सकते हैं लेकिन अपनों का साथ सही दिशा देगा। जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर समझौता करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन परिवार के लिए नई खुशियां लाएगा। नए काम करने की सोच से धन लाभ होगा। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए सलाह लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र पढ़ाई में बदलाव करेंगे। नौकरी करने वालों को कार्य समय पर पूरा करना होगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों का दिन उत्साह से भरा रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए काम से फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए सीजनल फ्रूट खाएंगे। परिवार में सामंजस्य से समस्या का समाधान होगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। छात्र पढ़ाई के टाइम टेबल में बदलाव करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
उपाय मंदिर में पुष्पों का दान करें
मीन राशि

मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करेंगे। बिजनेस के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग छात्रों का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आत्मविश्वास बना रहेगा और उत्साह से काम करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 8
उपाय गरीबों को वस्त्रों का दान करें
Aaj Ka Rashifal: कहीं नए आय के अवसर, तो कहीं तनाव और खर्च का संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









