Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार जनवरी 2, 2026 को शुक्रवार पौष माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि रहेगी। यह दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है, कुछ को आज परेशानियां उठानी पड़ सकती है। तो वहीं कई राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में हम आपको दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
2026 में गजकेसरी योग से इन 3 राशियों को मिलेगा खास लाभ, करियर में प्रगति और धन में वृद्धि के योग
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया होने वाला है। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकतती है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। परिवार में चल रही कोई समस्या भी हल हो सकती है। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें
वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया होने वाला है, कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। समाज या परिवार में किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। दिल से लोगों का भला सोचने के बावजूद कुछ लोग आपके इरादों को गलत समझ सकते हैं।
शुभ अंक 2
शुभ रंग हरा
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें
मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य बना रह सकता है, दिनभर काम की अधिकता बनी रह सकती है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे है।
शुभ अंक 5
शुभ रंग केसरिया
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
कर्क राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, आप अपने कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है, मित्रों का सहयोग आपको मिल सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। परिवार में शांति बनी रह सकती है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग नीला
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें
सिंह राशि

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, विरोधियों की चालों को समझना जरूरी होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। पुराना लेनदेन सिरदर्द बन सकता है। संतान को किसी नई एक्टिविटी में शामिल करा सकते हैं। छोटी यात्रा भी पूरी कर सकते हैं।
शुभ अंक 3
शुभ रंग ग्रे
उपाय मां लक्ष्मी को कमल के पुष्प अर्पित करें
कन्या राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। माता पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
शुभ अंक 7
शुभ रंग लाल
उपाय तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें
तुला राशि

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी में मनचाहा लाभ मिलने से आप प्रसन्न हो सकते हैं। शत्रु भी मित्र बन सकते हैं, लेकिन उन पर पूरी तरह भरोसा न करें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे माहौल खुशनुमा बना रह सकता है।
शुभ अंक 9
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मंदिर में घी का दान करें
वृश्चिक राशि

इिल सामान्य बना रह सकता है, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। सरकारी योजनाओं का भी आप पूरा लाभ उठा सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने से अभी आपको बचना होगा। माता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
शुभ अंक 4
शुभ रंग लाल
उपाय तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें
धनु राशि

परिवार में मांगलि कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की योजना बन सकती है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। थोड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 7
शुभ रंग ग्रे
उपाय शिवलिंग पर दूध अर्पित करें
मकर राशि

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य बना रह सकता है। कामों में लापरवाही न करें, दिखावे से बचें। किसी काम के लिए हामी भरने से पहले सोचें वरना समस्या हो सकती है। नए कारोबार के लिए पार्टनरशिप की संभावना है। परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग नीला
उपाय सूर्य देव को जल अर्पित करें
कुंभ राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ सकती है। बेवजह क्रोध करने से परिवार नाराज हो सकता है। नौकरी बदलने की योजना बन सकती है। आप अपने रहन सहन के स्तर में सुधार करेंगे।
शुभ अंक 4
शुभ रंग सुनहरा
उपाय मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें
मीन राशि

आज का दिन कारोबार के लिहाज से बढ़िया होने वाला है। आय में वृद्धि होगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। माता पिता से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं।
शुभ अंक 8
शुभ रंग मैरून
उपाय विष्णु जी का पूजन करें
Aaj Ka Rashifal: साल के पहले दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी धन और सफलता!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









