Aaj Ka Rashifal: तुला समेत इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे अधूरे काम

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास है। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को धन और व्यापार में सावधानी बरतने की जरूरत है, जबकि अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य से शुभ संकेत लेकर आएगा।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 12, 2026

Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। जो कि करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में अलग अलग राशियों के लिए शुभ अशुभ साबित हो सकती है। ऐसे में हम आपको 12 राशियों का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: रविवार को 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, होगी सूर्यदेव की कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का दिन आपके लिए बढ़िया होने वाला है, शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। लंबे वक्त से सेहत संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त कर सकते हैं।

शुभ अंक 7
शुभ रंग लाल
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्य की अधिकता दिनभर बनी रहेगी। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। माता से अपने मन की बाप आप शेयर करेंगे। छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक 1
शुभ रंग केसरिया
उपाय हनुमान जी को गुड़ चना का भोग लगाएं

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, काम काज में तेजी बनी रहेगी। अपने मन की बात आप किसी खास से शेयर कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें बाहर का कुछ भी खाने पीने से अभी आपको बचना होगा।

शुभ अंक 5
शुभ रंग फिरोजी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, परिवार में शांति बनी रह सकती है। पिता की कोई सलाह आपको लाभ दिला सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को अभी मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ आज अधिक वक्त गुजार सकते हैं।

शुभ अंक 2
शुभ रंग ग्रे
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ होगी, परिवार और करीबियों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। कारोबार में आगे बढ़ने के संकेत है। आय के नए स्तोत्र खुल सकते हैं, साझेदारी में नया काम शुरू करने का अवसर आपको मिलेगा। माता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

शुभ अंक 9
शुभ रंग बैंगनी
उपाय गौशाला में धन का दान करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का दिन चुनौतियों से भरा होने वाला है, कानूनी मामलों में पड़ने से बचें और सोच समझकर फैसला करें। आर्थिक तौर पर कमजोरी महसूस होगी। काम काज में आने वाली दिक्कतें किसी सहयोगी की मदद से दूर हो सकती है। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।

शुभ अंक 6
शुभ रंग सफेद
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

दिन सामान्य बना रह सकता है, अनावश्यक कार्यों में उलझकर समय और शक्ति खर्च होगी। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। पिता से अपने मन की बात आप शेयर कर सकते हैं।

शुभ अंक 4
शुभ रंग हरा
उपाय तुलसी जी को जल अर्पित करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। अत्यधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रहेगी। माता पिता के साथ लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका भी आपको मिलेगा।

शुभ अंक 9
शुभ रंग गुलाबी
उपाय शिवलिंग पर दूध अर्पित करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का दिन बढ़िया होने वाला है, परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम काज की अधिकता बनी रह सकती है। अधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कारोबार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा और सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं।

शुभ अंक 1
शुभ रंग सुनहरा
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। कारोबार में बड़ा बदलाव करने से बचें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। बोलचाल में भी संयम रखने की जरूरत है।

शुभ अंक 5
शुभ रंग पीला
उपाय मछलियों को दाना डालें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का दिन शुभ होने वाला है, अधूरे काम आपके पूरे हो सकते हैं। मन भी प्रसन्न बना रहेगा, परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जल्द ही धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ अंक 2
शुभ रंग भूरा
उपाय मां लक्ष्मी का ध्यान करें

मीन राशि

 

Aaj Ka Rashifal
इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, रिश्तेदारों से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है। यात्रा करने से अभी बचना होगा।

शुभ अंक 7
शुभ रंग मैरून
उपाय भूखे को भोजन कराएं

Aaj Ka Rashifal: सोमवार को 6 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, लेकिन इन्हें रहना होगा सतर्क

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।