Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। विशेष रूप से मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बिजनेस और आर्थिक दृष्टिकोण से समय अत्यंत अनुकूल है, जिससे धन लाभ की प्रबल संभावना बन रही है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 16, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 17 मार्च दिन मंगलवार को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो कि कई राशियों के लिए उन्नति लेकर आ रही है। मगर कुछ को आज उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको मंगलवार का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, घर पर बरसेगी शिव की कृपा

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

आज का दिन आपके लिए सकारात्मकता से भरा होने वाला है। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रहेगी, परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग भी आपको प्राप्त हो सकता है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी यात्रा के भी योग बनते नजर आ रहे हैं।

शुभ अंक 8
शुभ रंग फिरोजी
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा होने वाला है, आज कोई सुखद समाचार भी प्राप्त होगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों को आप बातचीत और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक 4
शुभ रंग नीला
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, कारोबार में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ संबंध सामान्य से बेहतर होंगे।

शुभ अंक 7
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

दिन की शुरुआत सामान्य बनी रह सकती है, परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकतती है। अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त करेंगे। अहंकार को बीच में आने से रोकना होगा, तभी सब कुछ सुचारु रूप से चलता रहेगा।

शुभ अंक 9
शुभ रंग केसरिया
उपाय भूखे को भोजन कराएं

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

आज का दिन सुखद अनुभव देने वाला साबित होगा। रोजगार की तालश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिलेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है, पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। भविष्य की योजनाओं को सभी से साझा करने से बचें।

शुभ अंक 1
शुभ रंग लाल
उपाय मंदिर में फूलों का दान करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

दिन सामान्य बना रह सकता है, कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा। सहयोगी की मदद से आपको सफलता हासिल हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके धन उधार देना परेशानी खड़ी कर सकता है। मित्रों से आज मुलाकात कर सकते हैं।

शुभ अंक 2
शुभ रंग बैंगनी
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। पैसों से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। धन उधार लेने की नौबत आए तो भी विचार करके कदम उठाएं। यात्रा या घूमने के दौरान कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी।

शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मछलियों को दाना डालें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

आज का दिन सामान्य बना रह सकता है काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है। किसी पुरानी गलती को याद कर पछतावा होगा, लेकिन वही अनुभव आगे सावधान करेगा। व्यापार में साझेदारी करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है।

शुभ अंक 5
शुभ रंग केसरिया
उपाय हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

आपको दिन बढ़िया बना रह सकता है, वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी को नई नौकरी या अवसर मिल सकता है। परिवार में विवाह से जुड़ी रुकावटें किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं। हालांकि आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी है, क्योंकि हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति सच्चा मित्र नहीं होता।

शुभ अंक 7
शुभ रंग हरा
उपाय गौशाला में धन का दान करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत दे रहा है। समाज और कार्यक्षेत्र दोनों जगह प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कोई बड़ी डील अंतिम समय में अटक सकती है, जिससे चिंता होगी, लेकिन अधूरा काम पूरा होने से संतोष मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी पहचान और मजबूत होगी।

शुभ अंक 9
शुभ रंग पीला
उपाय विष्णु चालीसा का पाठ करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

आज का दिन भाग्य के लिहाज से अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक मजबूती देगा। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन सही प्रयास से सब ठीक होगा। कामों में समझदारी और सूझबूझ दिखाना जरूरी है।

शुभ अंक 3
शुभ रंग गुलाबी
उपाय मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
मंगलवार को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव

आज का दिन लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने का अवसर देगा। पेट से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई हो सकती है, लेकिन धैर्य से स्थिति सुधरेगी। पुराना लेन-देन निपट सकता है। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान रिश्ते में मधुरता लाएगा।

शुभ अंक 8
शुभ रंग मैरून
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें

सदी के दूसरे सबसे लंबे सूर्य ग्रहण का समय आया, सूतक टाइम नोट करें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।