Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 23 जनवरी दिन शुक्रवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। जो कि कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाली है, तो वहीं कुछ राशियों को आज संकट उठाना पड़ सकता है। ऐसे में जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: कठिनाईयों से भरा रहेगा 3 राशियों का दिन, जानें दैनिक राशिफल
यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ बॉस से कहासुनी हो सकती है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। रिश्तेदारों से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक 11
शुभ रंग हरा
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण रहेगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने की संभावना है, जिससे मन का बोझ कम होगा। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा।
शुभ अंक 2
शुभ रंग भूरा
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
मिथुन राशि

नौकरी और पेशेवर जीवन में आज भागदौड़ अधिक रहेगी। काम पर ध्यान केंद्रित करने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। किसी अजनबी की सलाह पर अधिक भरोसा न करें, क्योंकि यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा और छोटी-छोटी परेशानियां जल्द ही हल हो जाएंगी।
शुभ अंक 9
शुभ रंग फिरोजी
उपाय धन का दान करें
कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों को पूरा करने और महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है, जो आपके भविष्य के निर्णयों में सहायक होगी।
शुभ अंक 5
शुभ रंग लाल
उपाय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें
सिंह राशि

घर की रंगाई-पुताई या किसी निर्माण कार्य की योजना बन सकती है। संतान से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं, जो परिवार में खुशी का माहौल बनाएंगे। आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप अपने आसपास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
शुभ अंक 3
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ नया सीखने और अनुभव करने का अवसर लाएगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक होगा, अन्यथा अनावश्यक विवाद और लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक 6
शुभ रंग केसरिया
उपाय मंदिर में घी का दान करें
तुला राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। पिता के साथ किसी व्यवसायिक डील या निवेश को लेकर बातचीत हो सकती है। अपने रहन-सहन में सुधार लाने की कोशिश करें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आपने हाल ही में किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।
शुभ अंक 8
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए विशेष अवसर और खुशखबरी लेकर आएगा। अगर किसी काम को लेकर तनाव था, तो वह दूर होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 3
शुभ रंग लाल
उपाय गरीबों को गर्म वस्त्रों का दान करें
धनु राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा हैं। आपकी मौज-मस्ती की आदतों के कारण तनाव बढ़ सकता है। किसी विरोधी की किसी बात से आप आहत हो सकते हैं और वह कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ योजनाएं बना सकते हैं। पारिवारिक मामलों को घर के भीतर ही संभालें और उन्हें बाहर न ले जाएं।
शुभ अंक 1
शुभ रंग बैंगनी
उपाय भूखे को भोजन कराएं
मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा और आप अपने दूर रह रहे परिजन से मिलने की योजना बना सकते हैं। पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 9
शुभ रंग सिल्वर
उपाय बच्चों को खीर का दान करें
कुंभ राशि

आज का दिन ठीक ठाक बना रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। पेशेवर जीवन में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। बिजनेस और नौकरी में सुधार की संभावना है, जो आपको खुशी देगा और मनोबल बढ़ाएगा।
शुभ अंक 5
शुभ रंग पीला
उपाय मां सरस्वती को पीले पुष्प अर्पित करें
मीन राशि

आज का दिन नई संपत्ति से जुड़े मामलों में अनुकूल रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका मन लगेगा। अगर कोई बिजनेस डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो आज वह फाइनल होने की संभावना है। मित्रों के साथ अधिक वक्त गुजार सकते हैं। काम में कमी आएगी।
शुभ अंक 2
शुभ रंग नीला
उपाय गौशाला में धन का दान करें
Basant Panchami 2026: कब है बसंत पंचमी? जानें सही डेट और सरस्वती पूजा का मुहूर्त
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









