Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 24 जनवरी दिन शनिवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। यह दिन कई राशियों के लिए उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। कुछ राशियों को आज लाभ की प्राप्ति होगी, तो वहीं कुछ को आज परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। ऐसे में हम आपको 12 राशियों का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी आज, जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और जरूरी नियम
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा और संतोषजनक रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण सकारात्मक रहेगा आपकी मेहनत और अच्छे कामों के लिए आपको किसी प्रकार का सम्मान या पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके बॉस आपके कार्यों से बेहद खुश रहेंगे और आपके प्रयासों की सराहना करेंगे।
शुभ अंक 7
शुभ रंग हरा
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें
वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। संतान के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और आप उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। छोटी यात्रा भी आप पूरी कर सकते हैं।
शुभ अंक 4
शुभ रंग पीला
उपाय तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं
मिथुन राशि

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है। पिता की कोई सलाह आपके काम आएगी। काम काज में कमी देखने को मिल सकती है। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक 1
शुभ रंग नीला
उपाय मां लक्ष्मी को कमल अर्पित करें
कर्क राशि

आपका स्वभाव दूसरों की भलाई करने वाला है, लेकिन लोग इसे कभी-कभी आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ी टेंशन रह सकती है, लेकिन आप मिलकर और संवाद करके समाधान निकालेंगे। पिता से अपने मन की बात आप शेयर कर सकते हैं।
शुभ अंक 5
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मंदिर में घी का दान करें
सिंह राशि

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी लाभकारी रहेगा। यदि आपको कोई प्रमोशन, बोनस या अन्य मान्यता मिलने वाली है, तो उससे आपका मन बहुत खुश रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत और स्थिर रहेगी।
शुभ अंक 9
शुभ रंग लाल
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
कन्या राशि

दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ होगी। जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग या किसी मनोरंजन गतिविधि का आनंद ले सकते हैं। वहीं किसी मामले में जल्दबाजी करने से बचना होगा, अन्यथा इससे आपको नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहद जरूरी है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग ग्रे
उपाय अनाज का दान जरूर करें
तुला राशि

आज का दिन सामान्य से ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं और विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र रहने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। जल्दबाजी और अधीरता के कारण आप समस्याओं का सामना कर सकते हैं।
शुभ अंक 3
शुभ रंग सफेद
उपाय भूखे को भोजन कराएं
वृश्चिक राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधी रुकावटें दूर होंगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह दिन आपको नए अवसर प्रदान करेगा और आप अपने काम को ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक 7
शुभ रंग केसरिया
उपाय मां लक्ष्मी को खीर चढ़ाएं
धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे। हालांकि, इसका खर्चा थोड़ा अधिक हो सकता है। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिल सकती है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग गोल्डन
उपाय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं
मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक पहचान के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे, लेकिन अपनी आय और वित्तीय स्थिति पर पूरा ध्यान दें। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग फिरोजी
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य बना रहेगा, शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित किसी समस्या पर ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी मेहनत और एकाग्रता के साथ जुटना होगा, अन्यथा बाद में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यवसायिक अवसरों और कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
शुभ अंक 3
शुभ रंग नीला
उपाय मछलियों को दाना डालें
मीन राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, अगर आपने माताजी से कोई वादा किया था और उसमें लापरवाही की, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। अपने आस-पास के लोगों को अच्छी तरह समझकर ही किसी निर्णय पर आगे बढ़ें। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी लाभकारी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक 1
शुभ रंग ग्रे
उपाय विष्णु चालीसा का पाठ करें
Aaj Ka Rashifal: बसंत पंचमी पर नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशियों को होगा सीधा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









