Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’, नौकरी में तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग!

11 अप्रैल 2026 को बैशाख माह की नवमी तिथि पर सितारों की चाल में बड़ा बदलाव हो रहा है। मिथुन, सिंह और मकर समेत कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए आज 'गोल्डन डे' है, जहाँ उन्हें करियर में बड़ी उन्नति और आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 10, 2026

Aaj Ka Rashifal: 11 अप्रैल 2026 को बैशाख माह की नवमी तिथि कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण तो कुछ के लिए भाग्यशाली रहने वाली है। जहाँ मिथुन और मकर राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे, वहीं मेष और तुला राशि के जातकों को अपनी वाणी और निवेश पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है, पढ़ें शनिवार का दैनिक राशिफल।

कालाष्टमी 2026: 10 अप्रैल को है ‘काशी के कोतवाल’ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और प्रिय भोग

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। मनमानी और लापरवाही के कारण आपके हाथ से कोई महत्वपूर्ण योजना निकल सकती है, इसलिए हर काम को सोच-समझकर करें। हालांकि, सरकारी या राजकीय मामलों में आपको राहत मिल सकती है और आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना है।

शुभ अंक 6
शुभ रंग गुलाबी
उपाय भूखे को भोजन कराएं

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामाजिक रूप से मजबूत रहने वाला है। आपकी चतुराई और कार्यकुशलता से समाज में आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे मानसिक खुशी मिलेगी।

शुभ अंक 1
शुभ रंग नीला
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगति और उपलब्धियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक 9
शुभ रंग केसरिया
उपाय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी और संतुलन बनाए रखने का है। साझेदारी में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे टालने में सफल रहेंगे। दिनभर बातचीत में नरमी बनाए रखें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ अंक 5
शुभ रंग फिरोजी
उपाय भूखे को भोजन कराएं

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ अंक 7
शुभ रंग बैंगनी
उपाय मंदिर में दीपक जलाएं

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला है। आप अपनी लगन और परिश्रम से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है।

शुभ अंक 3
शुभ रंग क्रीम
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। संतान से जुड़े दायित्वों की पूर्ति होगी, जिससे संतोष मिलेगा।

शुभ अंक 2
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। हालांकि, लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

शुभ अंक 8
शुभ रंग सिल्वर
उपाय मंदिर में फलों का दान करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में आप अधिक समय देंगे, जिससे थकान महसूस हो सकती है। हालांकि, नौकरी और करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

शुभ अंक 7
शुभ रंग नीला
उपाय शनि देव को तेल अर्पित करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन राहत देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से चल रही पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

शुभ अंक 9
शुभ रंग लाल
उपाय मछलियों को दाना डालें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। ऑफिस के कामों के कारण आप घरेलू जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और सोच-समझकर ही किसी को उधार दें, क्योंकि नुकसान की संभावना है।

शुभ अंक 5
शुभ रंग भूरा
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपने व्यवहार और कार्यशैली से आप अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। हालांकि, व्यापार से जुड़े कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। राजकीय मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं।

शुभ अंक 8
शुभ रंग फिरोजी
उपाय चंदन का तिलक लगाएं

Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 10 अप्रैल को पूरे होंगे अटके काम!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।