Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 19 फरवरी दिन गुरुवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो कि कई राशियों के लिए सामान्य रहेगी, लेकिन कुछ को आज उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको गुरुवार का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।
पंचक काल आज से लागू: इन गलतियों से बचें, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियाँ
मेष राशि

आज आपके करियर के लिए दिन बेहद फायदेमंद है। आपकी सक्रियता और समर्पण को वरिष्ठ अधिकारी सराहेंगे। हालांकि, आपको दूसरों की राय का भी महत्व देना होगा और अपनी बात थोपने से बचना होगा। लव लाइफ में आज पुराने मतभेद दूर करने का समय है। पार्टनर के साथ संवाद और समझदारी से रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ अंक 7
शुभ रंग लाल
उपाय दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा पढ़कर करें
वृषभ राशि

आज आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक 1
शुभ रंग सफेद
उपाय जरूरतमंदों को सफेद वस्तुएं दान करें
मिथुन राशि

आज आत्ममंथन और अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने का दिन है। करियर में नए प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करना भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। व्यक्तिगत रिश्तों में लचीलापन बनाए रखना जरूरी है। अपनों की भावनाओं का सम्मान करने से आपके और उनके बीच की दूरी कम होगी।
शुभ अंक 8
शुभ रंग हल्का हरा
उपाय गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
कर्क राशि

आज भावुकता अधिक रहेगी, जिससे सही और गलत का निर्णय आपकी संवेदनशीलता पर निर्भर करेगा। कार्यक्षेत्र में आज पर्दे के पीछे रहकर काम करना फायदेमंद होगा। अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रह सकता है।
शुभ अंक 3
शुभ रंग सिल्वर
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
सिंह राशि

आज का दिन सहयोग और साझेदारी निभाने के लिए अनुकूल है। अपनी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से आप कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल पाएंगे। टीम वर्क से आज आपको करियर में विशेष सफलता मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़े सकती है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग सुनहरा
उपाय आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें
कन्या राशि

आज आपकी कार्यकुशलता और प्रबंधन क्षमता में सुधार होगा। बारीकियों पर ध्यान रखना आपको ऑफिस में दूसरों से आगे रखेगा। पुराने रुके कार्य पूरे करने के लिए दिन अनुकूल है। रिश्तों में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा।
शुभ अंक 4
शुभ रंग पीला
उपाय मंदिर में दान करें
तुला राशि

आज रचनात्मक सोच और कलात्मक दृष्टिकोण से आपको नई पहचान मिलेगी। करियर में नए विचारों को लागू करने का दिन अनुकूल है। मार्केटिंग और डिजाइन क्षेत्र के लोग आज अपने क्रिएटिव आइडियाज पेश कर सकते हैं।
शुभ अंक 7
शुभ रंग हल्का नीला
उपाय सरसों तेल का दान करें
वृश्चिक राशि

आज घर-परिवार और मानसिक शांति पर ध्यान दें। आंतरिक शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते आप बड़े निर्णय ले पाएंगे। ग्रहण के प्रभाव से आप अधिक गंभीर और फोकस्ड रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी से निवेश करें। पारिवारिक जीवन में पुरानी बातें धैर्यपूर्वक सुलझाएं।
शुभ अंक 3
शुभ रंग मैरून
उपाय मंगलवार का उपवास करें
धनु राशि

आज का दिन बढ़िया होने वाला है, नई चीजें सीखने और घूमने की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह का महत्व बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग फिरोजी
उपाय गरीबों को केले का दान करें
मकर राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। पिता से अपने मन की बात आप शेयर कर सकते हैं। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शुभ अंक 1
शुभ रंग पीला
उपाय माथे पर केसर का तिलक लगाएं
कुंभ राशि

दिन की शुरुआत सामान्य होगी, लेकिन नौकरी कर रहे लोगों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा, माता पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग केसरिया
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
मीन राशि

नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया होने वाला है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पिता की सेहत में सुधार होगा, काम काज की अधिकता बनी रह सकती है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक 3
शुभ रंग सफेद
उपाय भूखे को भोजन कराएं
Aaj Ka Rashifal: बुधवार को पूरे होंगे सारे काम, होगा धन लाभ, पढ़ें अपना राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









