हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन का आज अंतिम दिन

चंडीगढ़. हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। आवदेन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है।  अभी तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को पूरा सबमिट कर लिया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का ही समय है। अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त समय फॉर्म भरने के लिए नहीं मिलेगा। हरियाणा स्टाफ सिलेकशन कमीशन के चेयरमैन ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। आवदेन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है।  अभी तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को पूरा सबमिट कर लिया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का ही समय है। अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त समय फॉर्म भरने के लिए नहीं मिलेगा।

हरियाणा स्टाफ सिलेकशन कमीशन के चेयरमैन ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश है। स्वयं मैंने यह देखा है कि हमारे युवा साथी पूरे मनोयोग, मेहनत और निष्ठा के साथ पीएमटी एवं पीएसटी की तैयारियों में जुटे हुए है। सुबह हो या शाम, गांव-गांव में बच्चे मैदानों में दौड़ लगाते, अभ्यास करते और अपने लक्ष्य के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हरियाणा का युवा अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। युवाओं का यह समर्पण और लगन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है और आने वाले समय में सफलता का आधार बनेगा।

नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को दिया था तोहफा
बता दें कि हाल ही में नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है। HSSC ने 5 हजार 500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5 हजार 61 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी।

Leave a Comment

2